आजादी के जश्न( जश्न ) में डूबा देश
स्वतंत्रता दिवस: स्वतंत्रता दिवस के रंग में इस वक्त पूरा भारत सराबोर ( जश्न )हो चुका है. इस खास मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले की प्राचीर से तिरंगा फहराया और अब राष्ट्र को संबोधित कर रहे हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बतौर पीएम 10वीं बार लाल किले पर तिरंगा फहराया है. पीएम मोदी के संबोधन पर हर किसी की नजर बनी हुई है. वहीं इस कार्यक्रम की सुरक्षा को लेकर पूरी दिल्ली को किले में तब्दील कर दिया गया है. जगह-जगह चेकिंग जारी है.
पीएम मोदी ने फहराया तिरंगा
लाल किला पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तिरंगा फहराया. पीएम मोदी को 21 तोपों की सलामी दी गई. बता दें कि पीएम मोदी ने लगातार 10वीं बार तिरंगा फहराया.
पीएम मोदी ने गार्ड ऑफ ऑनर का किया निरीक्षण
77वें स्वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी ने लाल किले पर गार्ड ऑफ ऑनर का निरीक्षण किया.
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और सीजेआई चंद्रचूड़ ने एक-दूसरे का किया अभिवादन
स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान लाल किले पर सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़ और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एक-दूसरे का किया अभिवादन.
