राष्ट्रीय

देश में तेजी से चढ़ने लगा पारा, लू (heat wave)का कहर

नई दिल्ली. दिल्ली-NCR में आज दिन के समय तेज हवाएं चलने की उम्मीद है. भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक 21 मई को दिल्ली में अधिकतम तापमान42 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है. 20 मई को दिल्ली में अधिकतम तापमान 40.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. आईएमडी के मुताबिक उत्तर प्रदेश में आज मौसम सूखा रहने की संभावना है. जबकि दक्षिण यूपी में लू (heat wave) चलने की संभावना है. दक्षिण यूपी के अलावा गंगीय पश्चिम बंगाल, झारखंड, छत्तीसगढ़, दक्षिण हरियाणा, पश्चिम राजस्थान और उत्तर मध्य प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में लू चलने की उम्मीद है. आईएमडी ने आज अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में कुछ जगहों पर भारी बारिश की संभावना जताई है.

आईएमडी ने गंगीय पश्चिम बंगाल, झारखंड, विदर्भ, छत्तीसगढ़, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, तेलंगाना, रायलसीमा, केरल और माहे में अलग-अलग जगहों पर बिजली गिरने के साथ आंधी आने की संभावना जताई है और हवाओं की रफ्तार 30-40 किमी. प्रति घंटे हो सकती है. इसके साथ ही बौछारें भी पड़ सकती हैं. आईएमडी ने नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, ओडिशा और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में अलग-अलग जगहों पर बिजली गिरने के साथ बौछारें पड़ने की उम्मीद जताई है.

आईएमडी ने कहा कि दक्षिण-पश्चिम मानसून अगले 3 दिनों के दौरान बंगाल की दक्षिण खाड़ी, अंडमान सागर और अंडमान और अंडमान और निकोबार द्वीप के कुछ और हिस्सों में आगे बढ़ सकता है. मानसून के आगे बढ़ने के लिए स्थिति अनुकूल है. वहीं एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ के 23 मई से उत्तर पश्चिमी भारत को प्रभावित करने की संभावना है. जिसके असर से पश्चिमी हिमालयन इलाके में गरज के साथ भारी बारिश हो सकती है. वहीं उत्तर पश्चिमी भारत के मैदानों पर 23 से 26 मई के दौरान छिटपुट बारिश हो सकती है. 24 मई को उत्तराखंड में ओले और बिजली गिरने के साथ आंधी और बारिश की संभावना है.

 

Show More

यह भी जरुर पढ़ें !

Back to top button