भारत आने पर लगता था डर Sunny Leone !

बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोन हिंदी फिल्मों से लेकर साउथ इंडियन इंडस्ट्री तक अपनी एक्टिंग से तहलका मचा चुकी हैं. ज्यादातर लोगों को पता ही होगा कि सनी लियोन की भारत में एंट्री ‘बिग बॉस’ शो के दौरान हुई थीं. शो में ही महेश भट्ट ने उन्हें अपनी फिल्म ‘जिस्म-2’ लीड रोल ऑफर किया था. इसके बाद सनी लियोन ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और अब कई फिल्मों में काम कर चुकी हैं. हालांकि हाल ही में सनी लियोन ने अपने पुराने दिनों को याद करते हुए बताया कि एक समय था जब उन्हें धमकी भरे मेल और जान से मारने की बात कही जाती थी.
19-20 साल की उम्र में एडल्ट फिल्मों में आ गई थीं सनी
जी हां, एडल्ट फिल्मों में काम करने के दौरान सनी लियोन को कई तरह के धमकी भरे खत, मेल और मैसेज मिला करते थे. एक्ट्रेस ने खुलासा किया कि इनमें से ज्यादातर उन्हें भारत से धमकियां आती थीं, जिसके बाद उन्होंने मान लिया था कि सनी लियोन के तौर पर वो कभी इंडिया वापस नहीं आ सकेंगी. बता दें कि कनाडा में 19-20 साल की उम्र से ही उन्होंने एडल्ट फिल्मों में काम करना शुरू कर दिया था. सनी ने बताया कि इसी दौरान उन्हें उन्हें नफरत भरे मेल और जान से मारने की धमकियां मिलती थीं, जिससे उन्हें लगता था कि वह सनी लियोन के रूप में भारत कभी नहीं आएंगी क्योंकि लोग उनसे ‘बहुत नाराज’ थे.

जान से मारने को धमकी मिली
अपने एक इंटरव्यू में सनी लियोन ने एडल्ट फिल्मों में करियर के शुरुआती दिनों में अपने स्ट्रगल को बयां किया. ‘बेबी डॉल’ जैसे डांस नंबरों के लिए जानी जाने वाली सनी ने बताया कि वो भारत आने से डर रही थीं. एक्ट्रेस ने कहा, ‘मेरे करियर की शुरुआत में, जब मैं पहली बार एडल्ट एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में आई तो मुझे इतने नफरत भरे मेल और मौत की धमकियां और हर तरह की अजीबोगरीब चीजें मिलीं कि मैंने कहा कि मैं कभी भी सनी लियोन के रूप में भारत नहीं जाऊंगी क्योंकि वे मुझ पर बहुत गुस्सा हैं.’
पहली बार हुआ ऐसा अनुभव
एक्ट्रेस ने आगे कह, ‘जब मुझे वो खत मिले, तब मैं 19-20 की थी और जब आप 19-20 के होते हैं तो बहुत सी चीजें हैं जो आपको एक निश्चित तरीके से प्रभावित करती हैं. जो अब मुझे कभी प्रभावित नहीं करेंगी. मैं अकेली थी इसलिए ऐसा नहीं था कि मेरा गाइडेंस करने के लिए मेरे पास कोई था, या इन चीजों के बारे में यह कहते हुए बोलें कि ‘ठीक है, चिल करो, नफरत करने वालों की चिंता मत करो, वहां बहुत सारे हैं’. वो समय ट्रोल्स और तरह-तरह की बुरी बातें करने वाले लोगों से मेरी पहली मुलाकात थी.’

