अंतराष्ट्रीय

32 साल में ही दादी बन गयी महिला

इंग्लैंड की रहने वाली ट्रेसी जोन्स जब 15 साल की थीं तब वो मां बन गई थीं. इसके बाद जब वो 18 साल की हुईं तब उन्होंने अपने बॉयफ्रेंड ट्रेवर से शादी की. अब ट्रेसी 43 साल ही हैं जबकि उनके पति ट्रेवर 45 साल के हैं और हाल ही में उन्होंने शादी की 25वीं सालगिरह मनायी है.

आपने अक्सर कई दादी-नानियों को देखा होगा जो अपनी उम्र से छोटी लगती हैं. मगर क्या कभी आपने सिर्फ 32 साल की दादी को देखा है? बेशक आप ये बात सुनकर चौंक गए होंगे और सोचने लगे होंगे कि इतनी कम उम्र में कोई महिला दादी कैसे बन सकती है. इंग्लैंड की रहने वाली एक महिला ने इस अजीबोगरीब उपलब्धि को हासिल किया है और सबसे कम उम्र की दादियों और नानियों की लिस्ट में शामिल हो गई हैं.

वॉर्कविकशायर की रहने वाली ट्रेसी जोन्स जब 15 साल की थीं तब वो मां बन गई थीं. इसके बाद जब वो 18 साल की हुईं तब उन्होंने अपने बॉयफ्रेंड ट्रेवर (Trevor) से शादी की. अब ट्रेसी 43 साल ही हैं जबकि उनके पति ट्रेवर 45 साल के हैं और हाल ही में उन्होंने शादी की 25वीं सालगिरह मनायी है. ट्रेसी ने बताया कि उनका पहला बेटा वेट (Wyatt) जब 17 साल का था तब उसने उन्हें बताया कि वो पिता बनने वाला है. ये जानकर ट्रेसी और उनके पति का हैरान हुए थे क्योंकि वो सिर्फ 32 साल की उम्र में ही दादा-दादी बनने वाले थे. अब ट्रेसी और उनका पूरा परिवार साथ में रहता है मगर उनका ये सफर बेहद मुश्किल था.

ट्रेसी ने कहा कि साल 1993 में जब वो प्रेग्नेंट हुई थीं तब उनके परिवार ने उन्हें अपनाने से इनकार कर दिया था. वो बेहद नाराजा हुए थे और उन्होंने ट्रेसी को कहा था कि उनके कारण परिवार की नाक कट गई है. ट्रेसी ने बताया कि उनके और ट्रेवर के परिवारवाले बहुत नाराज हुए और शुरू में उन्हें अपनाने से भी मना किया मगर बाद में उन्होंने कहा कि अगर ट्रेसी बच्चा पैदा करना चाहती हैं तो वो उसको सपोर्ट करेंगे. परिवार के दूसरे लोगों कहा था कि इतनी कम उम्र में ऐसा काम कर के दोनों ज्यादा लंबे वक्त तक साथ नहीं चल पाएंगे और उनके पास पैसों की बहुत कमी रहेगी मगर ट्रेसी और ट्रेवर ने सभी के मुंह पर ताला जड़ दिया.

शादी के पहले 10 साल इतनी कम उम्र में बच्चे पालना उनके लिए काफी मुश्किल था मगर बाद में स्थिति ठीक होने लगी. अब शादी के 25 साल बाद भी दोनों साथ हैं और ट्रेसी एक साल में 92 लाख रुपये तक कमाती हैं. वो एक हाउसिंग एसोसिएशन में काम करती हैं. और अब पति-पत्नी के पास अपनी अलग-अलग कार है और दोनों ने साथ में दो घर भी खरीद लिए हैं. ट्रेसी के दो बेटे हैं जबकि उनके कुल 6 पोते-पोतियां हैं. जिनमें से सबसे बड़ा 10 साल का है और सबसे छोटा 6 महीने का. ट्रेसी कहती हैं कि वो जब भी अपने किसी भी पोते या पोती के साथ बाहर जाती हैं तो लोग उन्हें उनकी मां समझ लेते हैं. उनका बड़ा पोता अक्सर उन्हें परेशान करने के लिए भीड़ में उन्हें दादी कहता है तो लोग हैरा होकर देखने लगते हैं मगर ट्रेसी को इस बात का बुरा नहीं लगता है.

 

 

Show More

यह भी जरुर पढ़ें !

Back to top button