हरियाणा: फरीदाबाद के IMT क्षेत्र में सोमवार सुबह एक दर्दनाक (दर्दनाक) हादसा हुआ, जिसमें एक ही परिवार के तीन लोगों की जान चली गई। मृतकों में पति, पत्नी और उनका 16 वर्षीय बेटा शामिल है।
जानकारी के अनुसार, परिवार सुबह करीब 4:30 बजे बल्लभगढ़ बस अड्डा जाने के लिए पैदल निकला था। IMT चौक के पास हाईवे पर पीछे से आ रहे तेज रफ्तार कंटेनर ने उन्हें टक्कर मार दी।
इस भीषण फरीदाबाद सड़क हादसा में काशीराम (44) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी अंगूरी (39) और बेटे विशाल (16) को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी भी मौत हो गई।
मृतक परिवार मध्य प्रदेश का रहने वाला था और फरीदाबाद में मजदूरी करता था।
पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आसपास लगे CCTV कैमरों की जांच की जा रही है। आरोपी ट्रक चालक फरार है और उसकी तलाश जारी है।





