धर्म - अध्यात्मप्रमुख ख़बरेंराज्य

महाशिवरात्रि पर किन उपायों को करने से दूर होगा वास्तु दोष !!

वैसे तो हर महीने मासिक शिवरात्रि मनाई जाती है और भगवान भोलेनाथ की पूजा की जाती है. लेकिन फाल्गुन महीने की कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को साल की सबसे बड़ी शिवरात्रि मनाई जाती है. इसलिए इसे महाशिवरात्रि कहते हैं. इस बार महाशिवरात्रि मंगलवार 1 मार्च 2022 को पड़ रही है. महाशिवरात्रि का दिन भगवान शिवजी की विशेष पूजा अराधना की जाती है और व्रत रखा जाता है. मनोकामना पूर्ति के लिए महाशिवरात्रि का दिन खास होता है. शिवजी आपकी पूजा से प्रसन्न होकर आपको सारी मनोकामनाएं पूरी करते हैं.

लाहौर की गद्दाफी स्टेडियम में विराट का पोस्टर लगाते नजर आया !!

लेकिन कभी कभी ऐसा होता है कि घर का वास्तु ठीक नहीं होता. ऐसे में चाहे आपकी आय कितनी भी क्यों ना हो घर पर दरिद्रता बनी रहती है. आप कितनी भी पूजा पाठ कर लें लेकिन इसका फल नहीं मिलता. ऐसे में महाशिवरात्रि के दिन आप इन उपायों को जरूर करें. इससे वास्तु दोष दूर होगा और जीवन से जुड़ी सारी समस्याएं दूर हो जाएगी.

आइये जानते हैं महाशिवरात्रि पर किन उपायों को करने से दूर होगा वास्तु दोष-

1.महाशिवरात्रि के दिन शिवलिंग का अभिषेक किया जाता है. लेकिन इस दिन शिवलिंग पर अभिषेक करने के बाद जलढ़री का जल घर ले आएं और ‘ॐ नमः शम्भवाय च मयोभवाय च नमः शंकराय च’ मंत्र बोलते हुए उस जल से घर पर छिड़काव करें. इससे घर पर मौजूद नेगेटिव एनर्जी दूर हो जाएगी.

2.अगर आपके घर कलर-क्लेश बना रहते हैं लोग आपस में प्रेम भाव से नहीं रहते हैं और लगाई झड़गे होते रहते हैं. या भी रोगादि से घिरे रहते हैं तो इसके लिए महाशिवरात्रि के दिन उत्तर पूर्व दिशा में रूद्राभिषेक करें.

3.घर का वास्तु ठीक नहीं है तो महाशिवरात्रि के दिन शाम के समय बेल के पेड़ के पास एक घी का दीपक जलाएं.

4.महाशिवरात्रि के दिन घर के उत्तर-पूर्व दिशा में शिवजी के पूरे परिवार की साथ वाली फोटो लगाएं. इससे घर में सुख शांति बनी रहती है और परिवार के सदस्यों प्रेम बनाभाव बना रहता है.

Show More

यह भी जरुर पढ़ें !

Back to top button