मनोरंजन

शादी से पहले मां बनने वाली हैं ये एक्ट्रेस

चंडीगढ़- बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर कभी अपनी अदाओं तो कभी अपने बयानों के चलते सुर्खियों में बनी रहती हैं. स्वरा भास्कर ट्रोलर्स के निशाने पर भी हमेशा ही रहती हैं. अक्सर देखा गया है कि स्वरा किसी भी मुद्दे पर अपनी राय रखने से पीछे नहीं हटती. और इसी वजह से वो कई बार मुसीबतों से घिर जाती हैं.

अब खबर ये आ रही हैं कि स्वरा ने मां बनने का फैसला लिया है. बीते दिनों दिवाली के मौके पर एक्ट्रेस अनाथ बच्चों के साथ सेलिब्रेट करती नजर आई थी और कहा जा रहा है कि वो जल्द ही मां बनने वाली है.

बिना शादी के मां बनना ये सवाल सभी को खाएं जा रहा हैं. चलिए आपको पूरा मामला बताते हैं. दरअसल स्वरा ने एक बच्चे को गोद लेने का फैसला लिया है. बच्चों से उन्हें इतना प्यार हैं कि वह बच्चे को गोद लेकर उसकी परवरिश करना चाहती हैं.

इसके लिए उन्होंने लीगल प्रोसेस के लिए भी अप्लाई कर दिया है. आपको बता दें कि एक इंटरव्यू में स्वरा ने बच्चा गोद लेने की जानकारी दी है. इंटरव्यू में स्वरा ने इस बात को कबूला था कि वो बच्चा गोद लेना चाहती हैं. स्वरा ने बताया है कि उन्होंने बच्चा गोद लेने के लिए सेंट्रल अडोप्शन रिसोर्स अथॉरिटी में अप्लाई किया है.

फिलहाल वह इस समय वेटिंग लिस्ट में हैं. स्वरा ने कहा कि मैं हमेशा से फैमिली और बच्चे चाहती थी. मुझे एहसास हुआ कि बच्चा गोद लेना इसका आसान रास्ता है. लकी हूं कि भारत में राज्यों में सिंगल मां को बच्चा गोद लेने की अनुमति है.

 

Show More

यह भी जरुर पढ़ें !

Back to top button