अंतराष्ट्रीय

रात को पलंग के नीचे से मिली ‘सीक्रेट’ दुनिया!

आपने दूसरी दुनिया के बारे में काफी कुछ पढ़ा होगा. कई लोग इन्हें देखने का दावा करते हैं. पुराने समय में कई ऐसे घर बनाए जाते थे, जिसमें सुरंग के रूप में दूसरी दुनिया बनाई जाती थी. ये दूसरी दुनिया किसी ग्रह की नहीं होती थी. इन्हें छिपने के लिए बनाया जाता था. बाद में जब दूसरे लोग इन जगहों पर पहुंचे तो वहां कई स्थितियों में इन कमरों की खोज की गई. हाल ही में सोशल मीडिया पर एडिशन नाम की महिला ने अपने साथ हुई एक घटना शेयर की. एडिशन और उसकी दादी ने एक होटल में कमरा बुक किया जिसके पलंग के नीचे से एक सीक्रेट कमरे का दरवाजा मिला.

अमेरिका की रहने वाली एडिशन कासेल ने पिछले हफ्ते ग्रेबुल में एक होटल बुक किया था. वो अपनी दादी के साथ इस कमरे में रुकी थी. होटल के कमरे में बनाया उसका एक वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो में एडिशन ने दिखाया कि उनके कमरे के पलंग के नीचे एक दूसरे कमरे का रास्ता था. ये रास्ता कहां जाता था, इसकी कोई जानकारी नहीं थी. एडिशन ने बताया कि अपने कमरे की जमीन देखते हुए चैनल उसे लगा कि कारपेट के नीचे कुछ ऊंचा-नीचा है. जब उसने कारपेट उठाया तो देखा कि नीचे एक वुडेन बोर्ड था. उसने तुरंत दादी को आवाज लगाईं.
उन्होंने देखा कि इस बोर्ड के नीचे कुछ गहरी चीज थी. उन्होंने मोबाइल की टोर्च को जलाकर नीचे देखा. अंदर एक खाली जगह थी, जिसके नीचे की दुनिया के बारे में किसी को कुछ नहीं पता था. उसे देखकर दोनों डर गए क्यूंकि नीचे कुछ दिखाई नहीं दे रहा था. अंदर ना कोई पाइपिंग थी ना वायरिंग, सिर्फ एक खाली अँधेरी गुफा नजर आ रही थी. इसके बाद दोनों अंदर गए, जहां सिर्फ मकड़ी का जाल था. लोगों ने इस वीडियो को किसी हॉरर फिल्म का पार्ट बताया. वहीं कई लोगों ने तुरंत उन्हें कमरे को खाली करने की एडवाइज दी.

 

Show More

यह भी जरुर पढ़ें !

Back to top button