राष्ट्रीय

भारतीय रेल ने शुरू की कई स्पेशल ट्रेन,दिल्ली व मुम्बई से यूपी होकर निकलेगी विहार

नई दिल्ली: देश में कोरोना वायरस  संक्रमण की स्थिति बेकाबू हो चुकी है. हालात पर काबू पाने के लिए देशभर में कड़े प्रतिबंध लागू हैं. कहीं लॉकडाउन है तो कहीं नाइट कर्फ्यू के साथ एक जिले से दूसरे जिले में अपने वाहन से आने-जाने की मनाही है.

कोरोना की दूसरी लहर के जोर पकड़ने के साथ ही भारतीय रेलवेपिछले साल पलायन की खबरों का ध्यान रखते हुए लोगों के मन में फैले डर को दूर करने के लिए काम कर रही है

देश में प्रवासी मजदूरों और कामगारों का पलायन जारी है. ऐसे माहौल में रेलवे लगातार स्पेशल ट्रेनों की संख्या और गाड़ियों के फेरे बढ़ा रही है. देश की हर दिशा की ओर जाने वाली पटरियों यानी रूट का बराबर ध्यान रखा जा रहा है.

रेलवे की तरफ से समय-समय पर ट्रेनों के परिचालन और कैंसिल होने की जानकारी ट्वीट के माध्यम से दी जा रही है. वहीं जिस रूट पर प्रतिबंधों की वजह से यात्री कम हैं वहां कई ट्रेनों को रद्द भी किया गया है.
रेलवे ने ट्वीट कर बताया कि मुंबई और पुणे से रेलवे ने दो ट्रेनों का परिचालन शुरू किया है. पुणे से भागलपुर गुरुवार यानी 29 अप्रैल को ट्रेन संख्या 01445 जाएगी. वहीं, लोकमान्य तिलक टर्मि. (मुंबई) से ट्रेन संख्या 01203 शुक्रवार यानी 30 अप्रैल को भागलपुर जाएगी
इसके अलावा 28 अप्रैल की रात 11 बजकर 5 मिनट पर भी मुंबई से भागलपुर के लिए स्पेशल ट्रेन खुलेगी. यह ट्रेन वापी, वडोदरा, सूरत, वलसाद, गोधरा, कोटा, सवाई माधोपुर, भरतपुर, मथुरा, कासगंज, फर्रुखाबाद, गोंडा, बस्ती, मोतिहारी, समस्तीपुर, बरौनी, बेगुसराय और सुल्तानगंज रुकते हुए भागलपुर पहुंचेगी.
दिल्ली से दरभंगा,सीतामढ़ी और कटिहार के लिए भी 3 ट्रेनें चलाई गई हैं. दिल्ली से सीतामढ़ी जाने वाली ट्रेन संख्या 04482 रात 11 बजे 29 अप्रैल को खुलेगी जो पिलखुआ, हापुड़ा, अमरोहा, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर, हरदोई, आलमनगर, लखनऊ, बाराबंकी, रुदौली, फैजाबाद, अयोध्या, जौनपुर, वाराणसी, गाजीपुर, छपरा, दिघवारा, हाजीपुर, और मुजफ्फरपुर रुकते हुए बिहार  के सीतामढ़ी पहुंचेगी.
इसी तरह ट्रेन संख्या 04484 तीस अप्रैल की रात 11 बजकर 55 मिनट पर नई दिल्ली से चलेगी और मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, शाहजहांपुर, लखनऊ,बांराबंकी, गोंडा, बस्ती, गोरखपुर, देवरिया, भटनी, छपरा, हाजीपुर, मुजफ्परपुर, ढोली, समस्तीपुर, हायाघाट और लहेरियासराय रुकते हुए दरभंगा पहुंचेगी.

Show More

यह भी जरुर पढ़ें !

Back to top button