चर्च के सामने अश्लील पोज में कपल ने खिंचवायी फोटो!

तजाकिस्तान:धार्मिक स्थलों से लाखों-करोड़ों लोगों की आस्थाएं जुड़ी होती हैं इसलिए इन स्थलों के अंदर या इनके आसपास ऐसा कुछ भी नहीं करना चाहिए जिससे किसी की भावनाएं आहत हो जाएं. मगर एक कपल ने इस बात का जरा भी ध्यान नहीं रखा और रूस के एक फेमस चर्च के सामने सामने बेहद अश्लील पोज देते हुए फोटो खिंचवायी है. फोटो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर काफी हंगामा मच गया है और ईसाई धर्म के लोग फोटो पर आपत्ति जता रहे हैं.
तजाकिस्तान के वीडियो ब्लॉगर रसलान बोबीव ने हाल ही में एक ऐसी हरकत कर दी है जिसको लेकर हंगामा खड़ा हो गया है. रसलान ने एक महिला के साथ, मॉस्को के फेमस चर्च सेंट बेसिल कथीड्रल के सामने खड़े होकर एक अश्लील फोटोखिंचवायी है. इस फोटो में महिला ने एक जैकेट पहनी है जिसके पीछे लिखा है पुलिस फोटो के वायरल होने से रूम में हंगामा खड़ा हो गया है और सोशल मीडिया पर ब्लॉगर की काफी आलोचना हो रही है. इस फोटो के वायरल होने के बाद रसलान को पुलिस ने गिरफ्तार भी कर लिया है और उसे 10 दिन की जेल की सजा भी सुनायी गयी है.
एक ओर जहां लोग धार्मिक आधार पर आहत हो गए हैं वहीं दूसरी ओर पुलिस के अपमान के कारण भी इस फोटो पर लोग आपत्ति जता रहे हैं. रसलान को बीते 30 सितंबर को गिरफ्तार किया गया है. कोर्ट ने रसलान को 10 दिन की सजा सुनायी है और सजा काटने के बाद उसे तजाकिस्तान डिपोर्ट कर दिया जाएगा. फोटो वायरल होने के बाद शख्स ने एक वीडियो बनाकर लोगों की भावनाएं आहत करने के लिए माफी भी मांगी है और भरोसा दिलाया है कि वो ऐसा फिर कभी नहीं करेगा. रसलान के वीडियो ब्लॉग काफी पॉपुलर होते हैं जिसमें वो अनजान लोगों के साथ प्रैंक करता है. इससे पहले के कुछ वीडियो में वो मॉस्को पुलिस को परेशान करते और मेट्रो में उनसे बचकर भागते हुए नजर आ चुका है. ये पहला मौका नहीं है जब लोगों ने फेमस होने के लिए ऐसी हरकत की है. इसी साल अप्रैल में एक मामला सामने आया था जब एक रूसी मॉडल ने एक पर्यटक के साथ एक पवित्र माने जाने वाले ज्वालामुखी पर संबंध बनाते वीडियो शूट किया था.





