धर्म - अध्यात्म

 राशिफल 22 अक्टूबर 2026( राशिफल   ) 

राशिफल ( राशिफल   )  22 अक्टूबर 2026

मेष
दिन ऊर्जा और नए अवसरों से भरा रहेगा। अगर आप नौकरीपेशा हैं, तो दफ्तर में कोई बड़ी जिम्मेदारी आपके हिस्से आ सकती है जो आपकी प्रतिभा को साबित करेगी। कार्यक्षेत्र में तरक्की के योग हैं। हालांकि, निवेश से जुड़े मामलों में किसी की बातों में आकर जल्दबाजी न करें जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा। काम के बोझ से शाम तक थकान हो सकती है। सही दिनचर्या अपनाएं।

वृषभ
दिन योजनाबद्ध तरीके से आगे बढ़ने का है। अपने पेंडिंग पड़े कामों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करें। सहकर्मियों का सहयोग आपकी राह आसान करेगा।अनावश्यक खर्चों पर लगाम लगाएं। बिजनेस में कोई नया प्रोजेक्ट शुरू करने से पहले कानूनी पहलुओं को जांच लें। पार्टनर की भावनाओं का सम्मान करें। घर में सुख-शांति बनी रहेगी। खानपान में लापरवाही पेट से जुड़ी दिक्कतें दे सकती है।

मिथुन
संवाद और नेटवर्किंग के लिहाज से आज का दिन काफी प्रभावशाली साबित होगा। कार्यक्षेत्र में आपकी बातें और रणनीतियां मैनेजमेंट को प्रभावित कर सकती हैं। किसी भी महत्वपूर्ण कागजात पर हस्ताक्षर करने से पहले नियम व शर्तें अच्छी तरह पढ़ लें। पुराने मतभेद बातचीत के जरिए सुलझ सकते हैं। रिश्तों में पारदर्शिता रखें।स्क्रीन टाइम ज्यादा होने के कारण आंखों में जलन या सिरदर्द की समस्या हो सकती है।

कर्क
ध्यान परिवार और घरेलू जिम्मेदारियों पर रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी निरंतरता आपको शुभ परिणाम देगी। पैसों के लेन-देन में सतर्क रहें। भावुक होकर किसी को बड़ा उधार देने से बचें। जीवनसाथी के साथ क्वालिटी टाइम बिताएंगे, जिससे रिश्ते में मजबूती आएगी। तनाव से दूर रहने के लिए पूरी नींद लें और ध्यान/योग का सहारा लें।

सिंह
आत्मविश्वास में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। टीम लीडर या किसी बड़े प्रोजेक्ट से जुड़े हैं, तो आपकी कार्यशैली की तारीफ होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा, लेकिन दिखावे के चक्कर में ज्यादा धन खर्च न करें। अपनों पर अपने विचार थोपने से बचें, दूसरों की राय भी सुनें। शारीरिक रूप से एक्टिव रहें और वर्कआउट के लिए समय निकालें।

कन्या
दिन अपनी कार्यप्रणाली को व्यवस्थित करने का है। काम में बारीकियों पर ध्यान देने से गलतियों की गुंजाइश खत्म होगी। बजट बनाकर चलें। पुराने वित्तीय रिकॉर्ड को दुरुस्त करने के लिए अच्छा दिन है। छोटी-छोटी बातों पर पार्टनर की आलोचना न करें। रिश्तों में मधुरता बनाए रखें। काम का अत्यधिक दबाव न लें, बीच-बीच में आराम जरूरी है।

तुला
फोकस आज संतुलन और आपसी तालमेल पर रहेगा। बिजनेस में अगर पार्टनरशिप में काम कर रहे हैं तो पारदर्शिता जरूर रखें। व्यावसायिक समझौतों में कागजी कार्रवाई मजबूत रखें। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। दांपत्य जीवन में सुख रहेगा। परिवार के साथ किसी यात्रा की योजना बन सकती है।मानसिक शांति के लिए पसंदीदा गतिविधियों या संगीत का सहारा लें।

वृश्चिक
दिन गंभीरता से विचार-विमर्श करने का है। कार्यक्षेत्र में कुछ अप्रत्याशित चुनौतियां आ सकती हैं, लेकिन आपकी एकाग्रता आपको उनसे बाहर निकाल लाएगी। बड़े निवेश के फैसलों को फिलहाल टालना बेहतर रहेगा। रिस्क लेने से बचें। शंकाओं की वजह से रिश्तों में दरार आ सकती है, इसलिए खुलकर बात करें। मानसिक तनाव से बचने के लिए पर्याप्त विश्राम लें।

धनु
दिन ज्ञान बढ़ाने वाला रहेगा। जो लोग नई नौकरी की तलाश में हैं, वे अपने इंटरव्यू और स्किल्स पर ध्यान दें। आमदनी के नए जरिया खोजने का विचार आ सकता है। बजट के अनुसार ही खर्च करें। परिजनों के साथ भविष्य के प्लान्स पर चर्चा हो सकती है। खुद को फिजिकली फिट रखने के लिए हल्का व्यायाम और वॉक शुरू करें।

मकर
अपने काम के प्रति अत्यधिक समर्पित देखा जा सकता है। आप अपने लॉन्ग-टर्म गोल्स पर ध्यान केंद्रित करेंगे।कार्यस्थल पर आपकी मेहनत रंग लाएगी। आर्थिक अनुशासन बना रहेगा।
अत्यधिक व्यस्तता के कारण परिवार को समय देना चुनौतीपूर्ण हो सकता है। अपनों के लिए समय जरूर निकालें।लगातार बैठकर काम करने से बचें, बैक पेन की समस्या हो सकती है।

कुंभ
रचनात्मक कार्यों में बड़ी सफलता मिल सकती है। आपकी नई सोच समस्याओं का अनोखा समाधान निकालेगी।नए विचारों पर काम शुरू करने से पहले उनके हर पहलू की जांच करें।
दोस्तों और प्रियजनों के साथ सुखद बातचीत होगी। पर्सनल स्पेस का ध्यान रखें। दिनभर की भागदौड़ के बाद शाम को मेडिटेशन करें।

मीन
प्रैक्टिकल सोच से बनेंगे पेंडिंग कामभावनाओं और व्यावहारिक सोच के बीच संतुलन बनाना होगा। किसी भी काम को शुरू करने से पहले पूरी जानकारी हासिल करें। वित्तीय मामलों में भावना में आकर कोई फैसला न लें। केवल तथ्यों पर भरोसा करें। अपनी भावनाएं खुलकर व्यक्त करें ताकि किसी भी तरह की गलतफहमी न रहे। आहार में पौष्टिक चीजें शामिल करें और समय पर सोएं।
पं सुभाष पाण्डेय

Show More

यह भी जरुर पढ़ें !

Back to top button