खेती - बारीराज्यहरियाणा

बारिश के बाद खिली धूप से किसानों को राहत, कुरुक्षेत्र में गेहूं खरीद ने पकड़ी रफ्तार

मौसम साफ होते ही कटाई और मंडियों में आवक बढ़ी, अब तक 26 हजार एमटी से ज्यादा खरीद

कुरुक्षेत्र: जिले में लगातार दो दिन बारिश के बाद वीरवार को मौसम साफ हो गया और दिनभर धूप खिली रही, जिससे किसानों को बड़ी राहत (किसानों को बड़ी राहत )मिली। करीब 11 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चली हवाओं ने मौसम को सुहावना बना दिया, जिससे गेहूं की कटाई ( गेहूं की कटाई)और खरीद कार्य दोबारा पटरी पर लौट आया।

मौसम साफ रहने का असर अनाज मंडियों में भी देखने को मिला। वीरवार को 1522 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की गई, जबकि 139 मीट्रिक टन उठान हुआ। अब तक जिले में कुल 26264 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद हो चुकी है, जबकि 239 मीट्रिक टन गेहूं का उठान किया गया है।

तापमान की बात करें तो अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, अगले तीन से चार दिनों तक मौसम साफ रहने की संभावना है, जिससे गेहूं कटाई और खरीद कार्य और तेज हो सकता है।

हालांकि, मंडियों में गेहूं की बढ़ती आवक के मुकाबले उठान की रफ्तार धीमी नजर आ रही है। यदि मौसम साफ रहा, तो आने वाले दिनों में अनाज मंडियों में गेहूं की भारी आमद होने की संभावना है, जिससे व्यवस्थाओं पर दबाव बढ़ सकता है।

जिले की विभिन्न मंडियों में गेहूं खरीद के आंकड़े भी सामने आए हैं, जिनमें थानेसर, लाडवा, शाहाबाद और पिहोवा जैसी मंडियां प्रमुख रूप से आगे हैं। किसानों को उम्मीद है कि साफ मौसम के चलते अब उनकी फसल सुरक्षित तरीके से कटकर मंडियों तक पहुंच सकेगी।

Show More

यह भी जरुर पढ़ें !

Back to top button