अपराधपंजाबप्रमुख ख़बरेंराज्य

अमृतसर एयरपोर्ट पर बड़ा खुलासा: 6.28 करोड़ का ‘हाइड्रोलिक गांजा’ बरामद, लेकिन असली मास्टरमाइंड कौन?

बैंकॉक से आए यात्री को कस्टम ने दबोचा, लगातार हो रही तस्करी ने बढ़ाए सवाल

अमृतसर: श्री गुरु रामदास इंटरनेशनल एयरपोर्ट (अमृतसर एयरपोर्ट) पर कस्टम विभाग ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए बैंकॉक से आए एक यात्री के पास से करीब 6.28 करोड़ रुपए की कीमत का ‘हाइड्रोलिक गांजा’ बरामद किया है।

सूत्रों के अनुसार, आरोपी यात्री अपने सामान में नशीला पदार्थ छुपाकर किसी तक पहुंचाने की कोशिश में था। लेकिन कस्टम विभाग की सतर्क टीम ने एयरपोर्ट पर ही उसे पकड़ लिया और गिरफ्तार कर लिया।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह तस्करी किसी बड़े नेटवर्क का हिस्सा हो सकती है। हालांकि, सबसे बड़ा सवाल अभी भी बना हुआ है—आखिर इस पूरे रैकेट का असली किंगपिन कौन है?

बताया जा रहा है कि यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी एयरपोर्ट पर करोड़ों रुपए के नशीले पदार्थ पकड़े जा चुके हैं, लेकिन इनके पीछे के मास्टरमाइंड तक एजेंसियां अभी तक नहीं पहुंच पाई हैं।

फिलहाल, जांच एजेंसियां आरोपी से पूछताछ कर रही हैं और इस पूरे नेटवर्क की कड़ियां जोड़ने की कोशिश में जुटी हैं।

Show More

यह भी जरुर पढ़ें !

Back to top button