अंकिता लोहखंडे ने सिद्धार्थ शुक्लाकी खूबसूरत बाड़ी देखकर कहडाली सबसे सेक्सी युवक

नई दिल्ली: बिग बॉस 13 के विजेता सिद्धार्थ शुक्ला की चर्चा आए दिन होती रहती हैं. कभी उनके लुक्स को लेकर वे चर्चा में रहते हैं तो कभी शहनाज गिल के साथ अपने रिश्ते को लेकर. वैसे सिद्धार्थ शुक्ला के लुक की हजारों लड़कियां दीवानी हैं. इंडस्ट्री की कई हीरोइन्स को भी सिद्धार्ध खूब पसंद हैं. सिद्धार्थ शुक्ला की तारीफ सुशांत सिंह राजपूत की एक्स गर्लफ्रेंस अंकिता लोखंडे भी कर चुकी हैं.
बिग बॉस 13 के बाद जब सिद्धार्थ चर्चा में आए तो अंकिता लोखंडे ने उनकी तारीफ की थी और उन्हें इंडस्ट्री का सबसे सेक्सी एक्टर बताया था. दरअसल, एक इंटरव्यू के दौरान अंकिता से पूछा गया कि इंडस्ट्री में सबसे सेक्सी कौन है? तो उन्होंने इसके जवाब में सिद्धार्थ का नाम लिया. थोड़ा सोचने के बाद अंकिता ने कहा कि आज कल सिद्धार्थ काफी चर्चा में रहते हैं और वो बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री के सबसे सेक्सी एक्टर हैं. अंकिता के इस जवाबा के दौरान सिद्धार्थ शुक्ला बिग बॉस हाउस में ही थे, जब सिद्धार्थ बाहर आए होंगे तो उन्हें अंकिता का जवाब सुनकर खुशी जरूर हुई होगी.
अंकिता और सिद्धार्थ ने पहले किसी भी टीवी शो में साथ काम नहीं किया है. वैसे सिद्धार्थ शुक्ला की तारीफ पहले भी कई बार हो चुकी है. धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित ने भी ‘झलक दिखला जा’ की जज के तौर पर सिद्धार्थ की तारीफ की थी. उन्होंने कहा था कि ये परफेक्ट हीरो मटीरियल हैं. साथ ही कहा था कि इनकी फीजीक को देख लड़कियां गिर जाती होंगी.
वहीं सिद्धार्थ शुक्ला की खास दोस्त शहनाज गिल भी कई बार इंटरव्यूज में सिद्धार्थ के लुक्स की तारीफ कर चुकी हैं. उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा था, ‘हम कहीं भी साथ जाते हैं तो सिद्धार्थ शुक्ला के पीछे लड़कियां पड़ जाती है. उनको लड़कियां बहुत पसंद करती हैं.’

