धर्म - अध्यात्म

राशिफल 16 अक्टूबर 2025(राशिफल )

राशिफल   (राशिफल )   16 अक्टूबर 2025

मेष
सहयोगियों के प्रदर्शन से ज्यादा सन्तुष्ट नहीं रहेंगे, लेकिन फिर भी काम अच्छी तरह से करेंगे। कर्मचारियों के ऊपर नाराज हो सकते हैं, लेकिन किसी से सम्बन्ध खराब न करें। कुछ नए काम में प्रवृत्त हो सकते हैं। पारिवारिक जीवन में कुछ तनाव रहेगा।

वृषभ
परिस्थितियाँ आपके आशानुकूल प्रतीत नहीं हो रही हैं। परिजन के ऊपर नाराज हो सकते हैं। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई को लेकर कुछ तनाव में हो सकते हैं। सेहत का ध्यान रखें। परिस्थितियों में कुछ बदलाव की अपेक्षा कर रहे हैं। कहीं घूमने जाने की योजना भी बना सकते हैं।

मिथुन
सन्तान को लेकर चिन्ता हो सकती है। प्रभाव बढ़ेगा। जरूरी कार्यों में कुछ देरी कर सकते हैं, जिससे आशानुरूप परिणाम मिलने में समय लग सकता है। जीवनसाथी की सेहत का ध्यान रखें।

कर्क
मन प्रसन्न रहेगा। दूसरे शहरों में रहने वाले परिजनों से बात हो सकती है। कारोबार में बदलाव की योजना बना सकते हैं। यात्रा कर सकते हैं। आप चिंतन में काफी समय बिता सकते हैं।

सिंह
तल्ख भाषा का प्रयोग करने से करीबी आनाराज हो सकते हैं।उदास रहेंगे। पेट में दर्द की शिकायत रहेगी। नशे से दूर रहें। अनावश्यक बात बिल्कुल न करें। माता के प्रति व्यवहार अच्छा रखें। धन किसी को उधार न दें।

कन्या
कार्यशैली में बदलाव करने से काम की गुणवत्ता में वृद्धि होगी। काफी सक्रिय रहेंगे। कार्यक्षेत्र मेंवर्चस्व बढ़ेगा। समय अनुसार बुद्धिमत्ता पूर्ण निर्णय लेंगे। आईटी और सॉफ्टवेयर क्षेत्र के लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा।

तुला
मानसिक स्थिति स्थिर रखने की आवश्यकता है।मन में अजीबो-गरीब विचार आएंगे। यात्रा को लेकर योजना बन सकती है। धार्मिक क्रियाकलापों में आप व्यस्त रहेंगे। दूसरों के ऊपर ज्यादा निर्भरता न रखें।

वृश्चिक
अधिकारी वर्ग के लोग परामर्श ले सकते हैं। कार्यक्षेत्र में उन्नति के अवसर मिलेंगे। किसी मित्र से बात करेंगे। सेहत को लेकर दिक्कत होगी। जरूरी काम आज छूट भी सकते हैं। दिखावा करने से आपको बचना चाहिये।

धनु
एक कठिन काम सौंपा जा सकता है, किन्तु उसे अच्छी तरह से पूरा कर पायेंगे। चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। काम को लेकर उत्साह रहेगा। आपसे कई लोग प्रभावित रहेंगे।

मकर
दाम्पत्य सम्बन्धों में उलझन हो सकती है। व्यस्त रहेंगे, लेकिन सही परिणाम नहीं मिलेगा। काफी संयम और धैर्य का परिचय देना होगा। गुप्त बातें किसी से शेयर न करें। लम्बी दूरी की यात्रा को टालें।

कुंभ
अशान्त रहेंगे। शंका के कारण आपके मित्र नाराज हो सकते हैं। विरोधियों से काफी सावधान रहें।क्रोधी व्यवहार का आपके व्यवसाय पर भी असर पड़ सकता है। आज नये कार्यों की शुरुआत न करें, अपने पुराने कार्यों पर ही ध्यान दें।

मीन
जीवनसाथी को गिफ्ट दे सकते हैं।परिजनों को समय देंगे। सहकर्मी आपसे काफी अच्छा व्यवहार करेंगे। कार्यों को पूरा करने का प्रयास करेंगे। बच्चों की सेहत पर ध्यान दें।
पं सुभाष पाण्डेय

Show More

यह भी जरुर पढ़ें !

Back to top button