उत्तर प्रदेश

योगी बोले- चाचा-भतीजा मॉडल नौकरियों में अब नहीं चलता:लखनऊ में सीएम ने बांटे 500 लेखा परीक्षकों को नियुक्ति पत्र; JPNIC भ्रष्टाचार का उदाहरण

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को लोक भवन सभागार में यूपी अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के माध्यम से चयनित 500 लेखा परीक्षकों को नियुक्ति पत्र वितरित किए। इनमें पंचायत लेखा परीक्षा विभाग के 371 और स्थानीय निधि लेखा परीक्षा के 129 अभ्यर्थी शामिल हैं।सीएम ने कार्यक्रम में वित्तीय प्रबंधन का महत्व समझाया। उन्होंने कहा कि गंगा एक्सप्रेसवे जैसे प्रोजेक्ट पर 42 हजार करोड़ रुपए से अधिक खर्च हुए, फिर भी सरकार को बैंकों से कर्ज नहीं लेना पड़ा।आज यूपी रेवेन्यू सरप्लस स्टेट बन चुका है।पिछली सरकारों के कर्ज को कम करने में हम सफल हुए हैं। प्रदेश देश के टॉप-3 राज्यों में शामिल हो चुका है। कहा- अब चाचा-भतीजा मॉडल नहीं चलता है। नौकरियों में सिफारिश नहीं चलती, टैलेंट पर सबको नौकरी मिलती। पहले पर्चियां निकलती थीं।

सीएम योगी आदित्यनाथ।
सीएम योगी आदित्यनाथ।
योगी की प्रमुख बातें…

Show More

यह भी जरुर पढ़ें !

Back to top button