अभद्र और चरित्रहनन वाली टिप्पणियों पर यूपी पुलिस की चुप्पी ने योगी सरकार के महिला सुरक्षा के दावों की पोल खोल दी -: सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव
उत्तर प्रदेश -: सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की बेटी के खिलाफ सोशल मीडिया पर की गई अश्लील, अभद्र और चरित्रहनन वाली टिप्पणियों पर यूपी पुलिस की चुप्पी ने योगी सरकार के महिला सुरक्षा के दावों की पोल खोल दी , समाजवादी पार्टी के नेताओं ने हजरतगंज थाने में तहरीर देकर आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की, मगर शिकायत के बाद भी पुलिस की ओर से कोई बड़ी कार्रवाई नजर नहीं आई , महिलाओं की सुरक्षा को लेकर लगातार प्रचार करने वाली योगी सरकार के लिए यह मामला बड़ा सवाल बन गया है कि आखिर एक बेटी की गरिमा पर हमला करने वालों के खिलाफ कार्रवाई में इतनी देरी क्यों हो रही है? , मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तो कहते हैं कि बेटियों के खिलाफ अपराध करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा, लेकिन इस मामले में सरकार और पुलिस की खामोशी सवाल खड़े कर रही.!
अगर सोशल मीडिया पर किसी महिला के खिलाफ अभद्र भाषा और चरित्रहनन वाले पोस्ट खुलेआम प्रसारित होते रहें और पुलिस उन्हें हटवाने तक में तेजी न दिखा पाना आखिर कौन सी मजबूरी? आम इंसान और विपक्ष का आरोप है कि सरकार महिला सम्मान पर भाषण देने में आगे रहती है लेकिन जब अपराधियों पर कार्रवाई की बात आती है तो प्रशासन की सख्ती गायब हो जाती है यह मामला सिर्फ एक राजनीतिक परिवार की बेटी का नहीं, बल्कि प्रदेश की हर बेटी के सम्मान और ऑनलाइन सुरक्षा से जुड़ा हुआ है जिस सरकार ने “मिशन शक्ति” को अपनी बड़ी उपलब्धि बताया, उसी सरकार के सामने अब यह सवाल खड़ा है कि शिकायत के बाद भी आरोपियों तक कानून का हाथ आखिर क्यों नहीं पहुंच पाया | पुलिस की सुस्ती और सरकार की चुप्पी ने यह बहस तेज कर दी है कि क्या महिला सुरक्षा के दावे सिर्फ मंचों और विज्ञापनों तक सीमित हैं जब मुख्यमंत्री मंचों से कहते हैं कि बेटियों को छेड़ने वालों को छोड़ा नहीं जाएगा, तब जनता यह पूछ रही है कि अदिति यादव के मामले में कार्रवाई का इंतजार आखिर कब खत्म होगा

