उत्तर प्रदेश

सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री श्री ए0के0 शर्मा ने चौकिया धाम में झाड़ू लगाकर दिया स्वच्छता का संदेश मा0 प्रधानमंत्री को जन्मदिवस की शुभकामनाएं देते हुए उनके दीर्घायु होने की कामना की इस अवसर पर सेवा और स्वच्छता का लिया गया संकल्प एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत किया गया पौधरोपण रक्तदान करने वाले को प्रमाण-पत्र का किया वितरण

जौनपुर -: – प्रधानमंत्री के जन्मदिवस को सेवा पखवाड़ा के अन्तर्गत 17 सितम्बर 2025 से 02 अक्टूबर 2025 तक मनाया जाना है, जिसके प्रथम दिन जनपद में ’’स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान’’ का आयोजन मेडिकल कालेज, समस्त सामुदायिक/प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रो एवं समस्त आयुष्मान आरोग्य मंदिरो पर शिविर लगाकर किया गया।

राजकीय उमानाथ सिंह स्वशासी मेडिकल कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम का शुभारम्भ मंत्री नगर विकास, शहरी समग्र विकास, नगरीय रोजगार एवं गरीबी उन्मूलन, ऊर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा स्त्रोत/प्रभारी मंत्री/मुख्य अतिथि श्री ए०के० शर्मा और राज्य सभा सांसद श्रीमती सीमा द्विवेदी की अध्यक्षता में किया गया। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह, जिलाधिकारी डा० दिनेश सिंह, पुलिस अधीक्षक डॉ0 कौस्तुभ, मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया के द्वारा अतिथियों का स्वागत पुष्प गुच्छ, स्मृति चिन्ह और पौधे को उपहार स्वरूप देकर किया गया।

इस दौरान प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के सजीव प्रसारण को देखा गया और उनके उद्बोधन को सुना गया। प्रभारी मंत्री के द्वारा टीबी के मरीजो को पोषण पोटली, आयुष्मान कार्ड के लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड और छात्रों को टैबलेट वितरित किया गया।
मंत्री द्वारा मेडिकल कालेज परिसर में बेसिक शिक्षा विभाग, पशुपालन विभाग सहित विभिन्न विभागों द्वारा लगाये गये स्टॉल के अवलोकन किया गया और नवजात शिशुओं का अन्नप्रासन और गर्भवती महिलाओं की गोदभराई भी की गयी। प्रभारी मंत्री द्वारा देश को कुपोषण मुक्त स्वथ्य मजबूत बनाने, राष्ट्रीय पोषण माह के दौरान सही पोषण का संदेश पहुचाने तथा इसे देश व्यापी आन्दोलन बनाने का संकल्प दिलाया गया, जिससे देश के सभी बच्चे स्वस्थ रहे।

प्रभारी मंत्री के द्वारा प्रधानमंत्री के 75वें जन्मदिवस के अवसर पर उनके दीर्घायु होने के कामना की गयी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश को इसी प्रकार सबल नेतृत्व की आवश्यकता है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश प्रतिदिन सशक्त होने की दिशा में अग्रसर है और सुरक्षित हाथो में है। राष्ट्रीय राजमार्गो, रेलवे, एयरपोर्ट, स्वास्थ्य के क्षेत्र और किसानो की आय बढाने सहित विभिन्न क्षेत्रों में नये आयाम स्थापित किये जा रहे है। प्रभारी मंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री के जन्मदिवस के अवसर पर देश मे 17 सितम्बर से 02 अक्टूबर 2025 तक सेवा पखवाड़ा आयोजित किया जा रहा है। जिसके तहत सभी लोग देश की सेवा का संकल्प लेंगे। उन्होंने सभी से कहा कि सभी लोग स्वच्छता का संकल्प ले।
प्रभारी मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के

Show More

यह भी जरुर पढ़ें !

Back to top button