बचपन बचाओ अभियान के तहत मानव तस्करी की रोकथाम का निरंतर प्रयास किया जाता है
गोरखपुर -: ( 28 जनवरी 2026 ) -: रेलवे सुरक्षा बल, पूर्वोत्तर रेलवे द्वारा, रेल सम्पत्ति की सुरक्षा, अवैध सामानों की धर-
पकड़, यात्रियों को सुरक्षा प्रदान करने के साथ ही बचपन बचाओ अभियान के तहत मानव तस्करी की रोकथाम का
निरंतर प्रयास किया जाता है। इसी क्रम में 24 जनवरी, 2026 को रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट वाराणसी सिटी व अपराध आसूचना शाखा के संयुक्त निगरानी के दौरान चौकाघाट वाराणसी स्थित जी.टी. रोड के बाई तरफ कबाड़ की दुकान से 02 शातिर अपराधी को
चोरी की रेल सम्पत्ति के साथ गिरफ्तार किया गया।
मानवीय सहायता के अन्तर्गत 26 जनवरी, 2026 को रेलवे सुरक्षा बल सीतापुर द्वारा गाड़ी सं0 14012 में एक महिला
यात्री को प्रसव पीड़ा होने पर उसे जिला चिकित्सालय, सीतापुर भेजा गया। 27 जनवरी, 2026 को रेलवे सुरक्षा बल
पोस्ट बलिया को निगरानी के दौरान स्टेशन के प्लेटफार्म सं0 02 पर एक बीमार व्यक्ति मिला जिसे प्राथमिक उपचार के
उपरान्त जिला चिकित्सालय बलिया में भर्ती कराया गया। 26 जनवरी, 2026 को रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट ऐशबाग को निगरानी के दौरान गाड़ी सं0 12565 में 13 वर्ष की एक लड़की लावारिस हालत में मिली, जिसे पूछताछ के उपरान्त चाइल्ड लाइन, लखनऊ जं. को सुपुर्द किया गया।
27 जनवरी, 2026 को रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट ऐशबाग को निगरानी के दौरान स्टेशन के प्लेटफार्म सं0 5 पर 15 वर्ष की एक
लड़की लावारिस हालत में मिली, जिसे पूछताछ के उपरान्त चाइल्ड लाइन, लखनऊ जं. को सुपुर्द किया गया। 25 जनवरी, 2026 को रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट भटनी को निगरानी के दौरान स्टेशन के प्लेटफार्म सं0 1 पर 15 वर्ष की एक लड़की लावारिस हालत में मिली, जिसे पूछताछ के उपरान्त चाइल्ड लाइन, भटनी को सुपुर्द किया गया।
24 जनवरी, 2026 को रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट बस्ती को निगरानी के दौरान स्टेशन के प्लेटफार्म सं0 3 पर 12 वर्ष का एक लड़का लावारिस हालत में मिला, जिसे पूछताछ के उपरान्त चाइल्ड लाइन, बस्ती को सुपुर्द किया गया। 24 जनवरी, 2026 को रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट बस्ती को निगरानी के दौरान गाड़ी सं0 15654 में 16 वर्ष की एक लड़की लावारिस हालत मेंमिली, जिसे पूछताछ के उपरान्त चाइल्ड लाइन, बस्ती को सुपुर्द किया गया।