उत्तर प्रदेश

मार्ग दुघर्टना  में दो की मौत !

सिद्धार्थ नगर-: त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के निजामाबाद मोड़ नहर  के पास गुरुवार की रात अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार थाना क्षेत्र के रोहनीभारी वार्ड नंबर एक अम्बेडकर नगर निवासी तुलसीराम (45) पुत्र राजाराम और उनके साले बलरामपुर जनपद के कुदरबेटवा गांव निवासी गायने (35) पुत्र सेवक की मौत हो गई। वह दोनों साले और बहनोई  थे और क्षेत्र में फेरी लगा भीख मांग कर अपने परिवार का भरण पोषण करते थे।

गुरुवार की दोपहर बाद दोनों बाइक से बलरामपुर जनपद के पिपरा जो साप्ताहिक बाजार में गए हुए थे रात घर वापसी के दौरान जैसे ही वह निजामाबाद मोड नहर पुल के पास पहुंचे की एक अज्ञात वाहन ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। उसी गांव का एक आदमी पीछे से आ रहा था। उसी ने देखा तो आकर गांव में बताया तब लोगों ने पहुंचकर। और आसपास के लोगों ने उन्हें सिरसिया अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने दोनों को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जिला अस्पताल ले जाते समय दोनों की मौत हो गई। इस संबंध में थानाध्यक्ष त्रिलोकपुर चंद्रकांत पांडेय ने बताया कि घटना की कोई सूचना मुझे नहीं मिली है।

Show More

यह भी जरुर पढ़ें !

Back to top button