main slide

ट्रंप ने बाइडेन प्रशासन पर साधा निशाना, बोले- अमेरिका के पतन पर शी चिनफिंग सही थे

अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा- पिछले प्रशासन की नीतियों से देश को नुकसान

वाशिंगटन: डोनाल्ड ट्रंप ने पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन की नीतियों पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि चीन के राष्ट्रपति झी जिनपिंग का अमेरिका के “पतन” वाला आकलन उस समय सही था।

ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा बयान में कहा कि बाइडेन प्रशासन के दौरान अमेरिका को आर्थिक, सीमा सुरक्षा और व्यापारिक नीतियों के कारण नुकसान उठाना पड़ा। उन्होंने दावा किया कि उनकी सरकार के शुरुआती 16 महीनों में अमेरिका ने तेज आर्थिक प्रगति, मजबूत शेयर बाजार और रोजगार वृद्धि देखी है।

अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि वर्तमान प्रशासन के दौरान विदेशी निवेश बढ़ा है और अर्थव्यवस्था पहले से मजबूत हुई है। उन्होंने चीन के साथ संबंधों में सुधार की उम्मीद भी जताई।

ट्रंप के बयान को अमेरिका में आगामी राजनीतिक माहौल और चुनावी रणनीति से जोड़कर देखा जा रहा है। वहीं विपक्षी नेताओं ने उनके दावों पर सवाल उठाए हैं।

Show More

यह भी जरुर पढ़ें !

Back to top button