“उत्तर प्रदेश आदर्श टेन्ट ,कैटरिंग एवं डेकोरेशन व्यापार मंडल, लखनऊ” के तत्वावधान में मंगलवार को राजधानी में “व्यापारी सम्मेलन एवं शपथ ग्रहण समारोह” आयोजित उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता मुख्य अतिथि के रूप में सम्मेलन में मौजूद रहेंगे। “व्यापारी सम्मेलन” में टेन्ट ,कैटरिंग एवं डेकोरेशन क्षेत्र के व्यापारी अपनी समस्याओं को प्रमुखता से उठाएंगे कमेटी का होगा विस्तार एवं पदाधिकारियों का होगा शपथ ग्रहण समारोह !
उत्तर प्रदेश -: उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मण्डल की इकाई “उत्तर प्रदेश आदर्श टेन्ट कैटरिंग एवं डेकोरेशन व्यापार मण्डल, लखनऊ इकाई” के तत्वावधान में 20 जनवरी को राजधानी के सर्वोदय नगर क्षेत्र में स्थित रौनक गेस्ट हाउस में “व्यापारी सम्मेलन एवं शपथ ग्रहण समारोह” का आयोजन किया गया है। उत्तर प्रदेश आदर्श टेन्ट, कैटरिंग एंव डेकोरेशन व्यापार मंडल के अध्यक्ष संतोष गुप्ता, चेयरमैन जितेंद्र चौरसिया एवं चेयरमैन राघवेन्द्र चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया “व्यापारी सम्मेलन एवं शपथ ग्रहण समारोह “में राजधानी के टेन्ट, कैटरिंग एवं डेकोरेशन क्षेत्र के व्यापारी बड़ी संख्या में हिस्सा लेंगे तथा कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे।
अध्यक्ष संतोष गुप्ता ने बताया सम्मेलन में टेन्ट कैटरिंग एवं डेकोरेशन क्षेत्र के व्यापारी अपनी समस्याओं को प्रदेश अध्यक्ष के सामने उठाएंगे तथा उनकी उपस्थिति में कमेटी का विस्तार किया जाएगा एवं पदाधिकारियों का इस अवसर पर शपथ ग्रहण समारोह आयोजित होगा। तथा इस अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यापारियों को प्रदेश अध्यक्ष द्वारा सम्मानित भी किया जाएगा