लखनऊ

उत्तरधौना चिनहट में पर्यटन मंत्री ने बाबू भगवती सिंह और बाबू जगन्नाथ सिंह की स्मृति में नवनिर्मित रैन बसेरे का किया लोकार्पण लोकार्पण समारोह में कंबल वितरण और भव्य भंडारे का किया गया आयोजन

लखनऊ:- ( 23 जनवरी, 2026 ) -: उत्तर प्रदेश सरकार के माननीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री जयवीर सिंह ने शुक्रवार को उत्तरधौना, चिनहट स्थित इमलीबांध बाबा मंदिर परिसर में नवनिर्मित बाबू भगवती सिंह-बाबू जगन्नाथ सिंह रैन बसेरा को जनता को समर्पित किया। यह रैन बसेरा जगन्नाथ एवं विमला सिंह ट्रस्ट द्वारा जनकल्याण की भावना से निर्मित किया गया है। इस अवसर पर कंबल वितरण एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों, श्रद्धालुओं और जरूरतमंदों ने सहभागिता की।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री जयवीर सिंह ने कहा कि रैन बसेरा केवल एक भवन नहीं है, बल्कि यह समाज के कमजोर वर्गों के लिए सुरक्षा, सम्मान और सहारा प्रदान करने का माध्यम है। ऐसे रैन बसेरे सर्दी, बारिश और विपरीत परिस्थितियों में गरीबों, श्रमिकों, यात्रियों और असहाय लोगों को सुरक्षित आश्रय देते हैं और सामाजिक संवेदनशीलता को मजबूत करते हैं। उन्होंने कहा कि समाज और सरकार के संयुक्त प्रयासों से ही अंतिम व्यक्ति तक राहत और सुविधाएं पहुंचाई जा सकती हैं।
ऋतुराज वसंत पंचमी के पावन पर्व पर ज्ञान की देवी माँ सरस्वती का पूजन व मौसम/ऋतु बदलाव का समय प्रारम्भ होता है। इस विशेष पर्व पर इमली बांध बाबा मंदिर प्रांगण में स्मृति शेष बाबू भगवती सिंह, बाबू जगन्नाथ सिंह रैन बसेरा लोकापर्ण किया गया। इस अवसर पर मंदिर के पुजारी ललित जी, कौशल किशोर (पूर्व मंत्री भारत सरकार), योगेश शुक्ला (विधायक), प्रदीप सिंह बब्लू ,श्री संदीप सिंह रिंकू (भवन निर्माण मुख्य ट्रस्टी बंधु), श्री शिव कुमार सिंह, श्री राहुल सिंह (युवा नेता), डा0 अनूप मिश्रा, श्री मनोज यादव, डा० वीरेन्द्र कुमार, अनूप सिंह व मंदिर प्रबन्ध कमेटी के सभी सम्मानित सदस्यगण और भक्तजन उपस्थित रहे।

आयोजक प्रदीप सिंह बब्बू ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों, सहयोगियों एवं क्षेत्रवासियों के प्रति आभार व्यक्त किया और कहा कि यह रैन बसेरा निरंतर जरूरतमंदों की सेवा के लिए समर्पित रहेगा। यह रैन बसेरा क्षेत्र में आने वाले यात्रियों, श्रमिकों और बेसहारा लोगों के लिए सुरक्षित विश्राम स्थल उपलब्ध कराएगा तथा सामाजिक सहयोग और मानवीय मूल्यों को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

Show More

यह भी जरुर पढ़ें !

Back to top button