पुतिन(Putin) के लिए खतरा बन सकता है उनका ये करीबी
कीव. यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोदिमीर जेलेंस्की का कहना है कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Putin) का कोई करीबी एक दिन उनकी हत्या कर सकता है. कई मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो जेलेंस्की ने ये दावा यूक्रेनियन डॉक्यूमेंट्री ईयर में किया है. जेलेंस्की ने कहा, “निश्चित रूप से एक ऐसा मौका आएगा जब पुतिन के शासन की कमजोरी रूस के अंदर महसूस की जाएगी.” ज़ेलेंस्की ने कहा, “और फिर शिकारी एक शिकारी को खा जाएंगे. वे एक हत्यारे को मारने का एक कारण खोज लेंगे. वे ज़ेलेंस्की के कोमारोव के शब्दों को याद करेंगे…वे याद रखेंगे. वे हत्यारे को मारने की वजह खोज लेंगे. क्या यह होगा? हां. कब? मैं नहीं जानता.”
यूक्रेनी राष्ट्रपति की ऐसी टिप्पणियां यूक्रेन युद्ध का एक साल पूरा होने के कुछ ही दिन बाद आई हैं. इस बीच ऐसी खबरें भी आई हैं कि शीर्ष रूसी सैन्य अधिकारियों और वैगनर समूह के प्रमुख येवगेनी प्रिगोज़िन के बीच दरार आ रही है. ऐसी भी खबरें आ रही हैं कि पुतिन के करीबी लोग उनसे निराश हो रहे हैं. आइए देखते हैं कि ‘पुतिन के शेफ’ के नाम से जाने जाने वाले व्यक्ति से रूसी राष्ट्रपति को खतरा है या नहीं.
कौन हैं प्रिगोज़िन?
क्रेमलिन के खाने-पीने के लिए खाद्य सेवाओं और कॉन्ट्रैक्ट के जरिए से पैसा कमाने वाले प्रिगोज़िन ने दावा किया कि उन्होंने डोनबास में 2014 मिशन का समर्थन करने के लिए वैगनर की स्थापना की थी. 1980 के दशक में चोरी और सड़क पर डकैती के लिए नौ साल की जेल की सजा काटने वाले 61 साल के प्रिगोज़िन रूस के यूक्रेन पर आक्रमण के बाद से एक हाई प्रोफाइल शख्सियत के तौर पर उबरे हैं.
उनके लड़ाके, जिन्हें वह दुनिया के सर्वश्रेष्ठ लड़ाकों में से एक बताते हैं, पूर्वी यूक्रेन में एक आक्रमण की अगुवाई कर रहे हैं.
क्या प्रिगोज़िन समस्या बन सकते हैं?
ऐसी चर्चा है कि प्रिगोज़िन संभवतः पुतिन की जगह ले सकते हैं. रूसी राष्ट्रपति पुतिन, येवगेनी प्रिगोज़िन के वैगनर ग्रुप पर तेजी से भरोसा किया है. यूक्रेन में युद्ध जारी है और उनकी सेना अपने नुकसान को महसूस करने लगी हैं. प्रिगोज़िन फिलहाल रूस के रक्षा मंत्री सर्गेई शोइगु और रूसी जनरल स्टाफ के प्रमुख वालेरी गेरासिमोव के साथ झगड़े में उलझे हुए हैं.
प्रिगोज़िन के एक करीबी ने कहा, पुतिन को जीत पर संदेह होने लगा है क्योंकि उन्हें लगता है कि सेना के जनरलों पर भरोसा नहीं किया जा सकता है. इसलिए वह अन्य विकल्पों की तलाश कर रहे हैं. अगर शोइगू जाता है तो हम जीत जाएंगे. शोइगू हमारा सबसे बड़ा दुश्मन है, न कि यूक्रेनियों का.
प्रिगोज़िन ने शुक्रवार को द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान सोवियत तानाशाह जोसेफ़ स्टालिन की कार्रवाइयों का उदाहरण देते हुए एक क्षेत्रीय गवर्नर की निंदा की, जिसने उसे अपने फूड बिजनेस से चिपके रहने के लिए कहा था.
क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव के हवाले से कहा कि कीव में अधिकारी प्रिगोज़िन को निशाना बना सकते हैं और ज़ेलेंस्की और सीआईए के निदेशक विलियम बर्न्स ने भी ऐसी संभावना पर चर्चा की थी





