श्री चामुंडा देवी जी की शोभायात्रा पूरी भव्यता के साथ निकाली गई !

नहटौर- चैत्र नवरात्रि के अवसर पर नहटौर में श्री चामुंडा देवी जी की शोभायात्रा पूरी भव्यता के साथ निकाली गई। भव्य शोभायात्रा का शुभारंभ भाजपा मंडल अध्यक्ष सिद्धांत जैन द्वारा फीता काटकर किया गया।आज सायं को श्री चामुण्डा देवी मंदिर परिसर से प्रारंभ हुई शोभायात्रा में विभिन्न झांकियां आकर्षण का केंद्र रही। इस अवसर पर श्री मंदिर समिति की ओर से भाजपा मंडल अध्यक्ष सिद्धान्त जैन को पगड़ी पहनाकर व शॉल उड़ाकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर राकेश सैनी सुभाष सैनी अशोक चंद्रा लक्ष्मण सैनी कृष्णा कमल सैनी आदि उपस्थित रहें। कई स्थानों पर श्री चामुंडा देवी जी की शोभायात्रा का पुष्पवर्षा के साथ स्वागत किया गया। वही शोभायात्रा को लेकर अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी धर्म सिंह मार्छाल, पुलिस उपाधीक्षक धामपुर इंदु सिद्धार्थ, प्रभारी निरीक्षक पंकज तोमर भारी पुलिस बल के साथ सुरक्षा दृष्टि के चलते उपस्थित रहे।