उत्तर प्रदेश

बेवर की युवती से दुष्कर्म-हत्या के मामले में मुख्य आरोपी गिरफ्तार , फांसी पर लटका मिला था युवती का शव, मामले में अभी 12 लोग फरार

मैनपुरी -: ( बेवर) -: थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती की दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को शुक्रवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इस मामले में अभी 12 लोग और फरार हैं, जिनमें मुख्य आरोपी का पिता, सगा भाई भी शामिल है। पुलिस इन सभी की तलाश कर रही है।
                             बेवर थाना क्षेत्र के एक गांव में बुधवार को 24 वर्षीय युवती का शव कमरे में फंदे पर लटका मिला था। मृतका के भाई ने गांव निवासी प्रशांत पांडेय पर बहन के साथ दुष्कर्म व हत्या करने का आरोप लगाया था। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुख्य आरोपी प्रशांत पांडेय, उसके भाई निशांत पांडेय, पिता इंद्रेश पांडेय सहित 13 लोगों पर गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया। शुक्रवार दोपहर पुलिस ने एक सूचना पर मुख्य आरोपी प्रशांत पांडेय को नवीगंज ओवरब्रिज के पास से गिरफ्तार करने के बाद जेल भेजा है। प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह फंदे पर लटकने (हैंगिंग) बताई गई है। दुष्कर्म की पुष्टि के लिए स्लाइड रिपोर्ट आने का इंतजार है। मुकदमे में नामजद शेष आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार किया जाएगा।

Show More

यह भी जरुर पढ़ें !

Back to top button