uncategrized
भारत का इतिहास स्वर्णिम और गौरवशाली रहा है- नन्दी व्यापारी कल्याण दिवस पर जनपद में सर्वोच्च राजस्व कर एवं विशेष योगदान देने वाले व्यापारियों को किया सम्मानित मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी के द्वारा दानवीर भामाशाह की जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यकम का दीप प्रज्जवलन कर किया गया शुभारम्भ !
प्रयागराज-: मंत्री, औद्योगिक विकास, निर्यात प्रोत्साहन, एन0आर0आई0 एवं निवेश प्रोत्साहन विभाग उत्तर प्रदेश नन्द गोपाल गुप्ता नंदी के द्वारा शनिवार को जिला पंचायत सभागार में दानवीर भामाशाह जी की जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित ‘‘व्यापारी कल्याण दिवस’’ पर जनपद में सर्वोच्च राजस्व कर देने वाले व्यापारियों को ‘‘भामाशाह सम्म्मान’’ एवं समाज में विेशेष योगदान देने वाले व्यापारियों को सम्मानित किए जाने हेतु आयोजित कार्यक्रम का दीप प्रज्जवलन कर शुभारम्भ किया गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दानवीर भामाशाह की जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम का जिला पंचायत सभागार में लाइव प्रसारण भी किया गया।
जिला पंचायत सभागार में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी के द्वारा सर्वोच्च राजस्व देने वाले 05 व्यापारियों रवि पटेल फाइनेंस कंट्रोलर मिनिस्ट्री आफ रेलवे, डी0एम0 सक्सेना डिप्टी फाइनेंस मैनेजर प्रिज्म जानसन फाइनेंस लिमटेड, वंश गुलाटी-डायरेक्टर युनाइटेड ऑटो मोबाइल प्रा0लि0, अमित अग्रवाल जी0पी0 मोटर्स एवं वीरेन्द्र प्रकाश मैनेजर जे0के0 सीमेंट लिमिटेड को भामाशाह सम्मान एवं समाज में विेशेष योगदान देने वाले 10 व्यापारियों को स्मृति चिन्ह से सम्मानित किया गया।
आयोजित कार्यक्रम में जनपद के 232 विद्यालयों में आयोजित निबंध व पेंटिंग प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर मा0 मंत्री जी के द्वारा जिला पंचायत परिसर में क्षेत्रीय अभिलेखागार (संस्कृति विभाग) के द्वारा दानवीर भामाशाह के जीवन यात्रा पर आधारित चित्र एवं अभिलेख प्रदर्शनी व उत्तर प्रदेश ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत सहायता समूहों द्वारा बनाये गये उत्पादों का अवलोकन भी किया गया।इस अवसर पर मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने अपने उद्बोधन में कहा कि भारत माँ के सच्चे सपूत, परम देश भक्त, महादानी और हम सभी के प्रेरणास्रोत भामाशाह की पावन स्मृति पर उनको नमन करते है। परम दानवीर भामाशाह की जयन्ती को मुख्यमंत्री के नेतृत्व में हमारी सरकार ने व्यापारी कल्याण दिवस के रूप में मनाने का ऐतिहासिक निर्णय लिया है। कोई भी देश अथवा समाज दीर्घकालीन तभी हो सकता है, जब वह अपने अतीत और पुरखों का सम्मान करता है। भारत का इतिहास स्वर्णिम और गौरवशाली रहा है। हमारे पुरखों ने धर्म, संस्कृति, संस्कार और राष्ट्र की रक्षा को सदैव सर्वाेच्च महत्त्व दिया। ऐसे समय में जब देश गुलामी की जंजीरों में जकड़ा हुआ था तब उन्होंने अपने प्राणों की आहुति देने में भी संकोच नहीं किया। आज उन्ही बलिदानों की नींव पर एक सशक्त, समृद्ध और स्वतंत्र भारत खड़ा है। कार्यक्रम में मंत्री के द्वारा डॉ0 प्रभाकर त्रिपाठी को स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित भी किया गया। इस अवसर पर भाजपा महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता, राज्यकर विभाग के राजेश कुमार पाण्डेय एडीशनल कमिश्नर ग्रेड-1, दीनानाथ एडीशनल कमिश्नर ग्रेड-2, शमशेर जमदग्नि एडीशनल कमिश्नर ग्रेड-2, अक्षयलाल विश्वकर्मा ज्वाइंट कमिश्नर, अतुल पोरवार ज्वाइंट कमिश्नर, प्रबल कुमार ज्वाइंट कमिश्नर, नरेन्द्र कुमार-ज्वाइंट कमिश्नर, संजय कुमार डिप्टी कमिश्नर, दीपक मौर्य, गुलाम सरवर पाण्डुलिपि अधिकारी, राकेश कुमार वर्मा, हरिशचन्द्र दुबे, विकास यादव, अजय मौर्या सहित संस्कृति विभाग, माध्यमिक शिक्षा विभाग, बेसिक शिक्षा विभाग, भारत स्काउट एण्ड गाइड सहित स्थानीय नागर उपस्थित रहे।