main slideपंजाब

प्रकाश सिंह बादल की तीसरी पुण्यतिथि: परिवार ने दी भावुक श्रद्धांजलि

पूर्व CM की सादगी और जनसेवा को किया याद, इस बार बरसी पर नहीं हुआ कोई सार्वजनिक कार्यक्रम

Punjab:पंजाब के पांच बार मुख्यमंत्री रहे Prakash Singh Badal (प्रकाश सिंह बादल) की तीसरी पुण्यतिथि पर आज उनके परिवार ने भावुक श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर Sukhbir Singh Badal और Harsimrat Kaur Badal ने उन्हें याद करते हुए उनके जीवन और योगदान को श्रद्धापूर्वक नमन किया।

शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने सोशल मीडिया के माध्यम से एक पुरानी तस्वीर साझा करते हुए लिखा कि प्रकाश सिंह बादल की सादगी, जनसेवा और दूरदर्शी सोच आज भी पंजाब के गांवों और शहरों में महसूस की जाती है। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक जीवन में उनकी कमी हमेशा महसूस होती रहेगी।

“सादगी और सेवा के प्रतीक थे बादल”

सुखबीर बादल ने अपने संदेश में कहा कि स्व. बादल ने अपने पूरे जीवन को जनता की सेवा के लिए समर्पित किया। उनके नेतृत्व और कार्यशैली ने पंजाब की राजनीति को एक नई दिशा दी।

हरसिमरत कौर ने कहा—“हमेशा मार्गदर्शक रहेंगे”

वहीं Harsimrat Kaur Badal ने उन्हें “बाबा बोहड़” बताते हुए भावुक शब्दों में याद किया। उन्होंने कहा कि प्रकाश सिंह बादल ने उन्हें हमेशा बेटी की तरह स्नेह और मार्गदर्शन दिया, जिसकी कमी उन्हें जीवनभर खलेगी।

इस बार नहीं हुआ कोई सार्वजनिक कार्यक्रम

सूत्रों के अनुसार, इस वर्ष उनकी पुण्यतिथि पर कोई सार्वजनिक कार्यक्रम आयोजित नहीं किया गया। बताया जा रहा है कि Sukhbir Singh Badal परिवार सहित विदेश यात्रा पर हैं, जिसके चलते श्रद्धांजलि कार्यक्रम निजी स्तर पर ही रखा गया।

Show More

यह भी जरुर पढ़ें !

Back to top button