अंतराष्ट्रीय

पाकिस्तान में फीका पड़ा ईद का रंग,चिकन मटन के दाम आसमान पर

पाकिस्तान:पाकिस्तान में इस बार रमज़ान की रौनक और त्योहारों की तैयारी का रंग फीका है. बरकत के इस महीने में कई लोग उदास हैं. खाने को लेकर हुई झड़प में हाल ही में 18 लोग मारे गए है. पाकिस्तान में महंगाई और बेरोजगारी की स्थिति यह है कि लोग आए दिन मुफ्त का आटा या खाद्यान्न लेने के लिए भगदड़ के शिकार हो रहे हैं या छीना.झपटी में घायल रहे हैं। देश में चिकन की कीमत 350 रुपए प्रति किलो और चावल 335 रुपए प्रति किलो तक पहुंच गई है। इसी तरह से मटन 1400 से 1600 रुपए पर थी लेकिन देखते ही देखते 1800 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गई। संतरे 400 रुपए दर्जन, केले 300 रुपए दर्जन, अनार 400 रुपए, ईरानी सेब 340 रुपए और स्‍ट्रॉबेर 280 रुपए प्रति किलो की कीमत पर पहुंच गई हैं। पाकिस्‍तान में इस समय विदेशी कर्ज बढ़ता ही जा रहा है। अमेरिका के इंस्‍टीट्यूट ऑफ पीस की तरफ से वॉर्निंग दी गई है कि पाकिस्‍तान को अप्रैल 2023 से जून 2026 के बीच 77.5 अरब डॉलर का बाहरी कर्ज अदा करना है। 350 अरब डॉलर वाली अर्थव्‍यवस्‍था के लिए इतनी बड़ी रकम काफी मुश्किलों वाली है।

Show More

यह भी जरुर पढ़ें !

Back to top button