लखनऊ

“आप सबने जो कुछ किया उसके लिए आभार। मैं उतना टैलेंटेड नहीं हूं जितना आप लोग हो, लेकिन आप लोग भविष्य में बहुत तरक्की करेंगे।” -: अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला

लखनऊ -: अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला ने हाल ही में अपने अनुभव साझा किए। शुभांशु ने “हाऊ द जोश” के साथ अपनी शुरुआत की और बताया कि आज उनके लिए बहुत ही अलग तरह की भावना है। उन्होंने कहा, “आप सबने जो कुछ किया उसके लिए आभार। मैं उतना टैलेंटेड नहीं हूं जितना आप लोग हो, लेकिन आप लोग भविष्य में बहुत तरक्की करेंगे।” शुभांशु ने यह भी कहा कि वह पिछले एक साल से काम कर रहे थे और सही समय पर सही अवसर मिला। उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि किसी ने यह नहीं पूछा कि उन्होंने अंतरिक्ष स्टेशन पर क्या किया, बल्कि सब यही जानना चाहते थे कि वह कैसे एस्ट्रोनॉट बने। घर वापस आकर उन्हें बहुत खुशी मिली और उन्हें कई सरप्राइज भी मिले।

Show More

यह भी जरुर पढ़ें !

Back to top button