अंतराष्ट्रीय

तारिक रहमान होंगे बांग्लादेश के अगले पीएम(अगले पीएम

बांग्लादेश चुनाव: बांग्लादेश में हुए आम चुनाव में बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) ने बंपर जीत दर्ज की है। संसदीय चुनाव में BNP सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। इत्तेफाक अखबार के अब तक के अनऑफिशियल नतीजों के मुताबिक, BNP ने 158 सीटें, जमात ने 41 और अन्य ने 5 सीटें जीती हैं। BNP ने पहले ऐलान किया था कि अगर वह चुनाव जीतती है, तो उसके चेयरमैन और पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया के बेटे तारिक रहमान बांग्लादेश के अगले प्रधानमंत्री    (अगले पीएम )  होंगे।

बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) के प्रवक्ता महदी अमीन ने पहले कहा था कि उनकी पार्टी को चुनाव में जीत की पूरी उम्मीद है। उन्होंने कहा था कि BNP चुनाव जीतेगी और सरकार बनाएगी। जमात-ए-इस्लामी चीफ शफीकुर रहमान ने कहा था कि अगर उनकी पार्टी चुनाव नहीं जीतती है तो भी वह विपक्ष की रुकावट डालने वाली पॉलिटिक्स में शामिल नहीं होगी। रहमान ने कहा कि हम पॉजिटिव पॉलिटिक्स करेंगे।

बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी के चेयरमैन तारिक रहमान ने दोनों सीटों ढाका-17 और बोगरा-6 पर जीत दर्ज कर ली है। तारिक रहमान ने ना केवल अपनी पारिवारिक विरासत वाली सीट बोगरा-6 पर कब्जा बरकरार रखा, बल्कि राजधानी की हाई-प्रोफाइल सीट ढाका-17 पर भी जीत का परचम लहरा दिया है।

बता दें कि. बांग्लादेश की संसद में 350 सदस्य होते हैं। 300 सीधे चुने जाते हैं, जबकि 50 महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। यह फर्स्ट-पास्ट-द-पोस्ट सिस्टम से होता है। यहां संसद का कार्यकाल 5 साल का होता है।

 

 

Show More

यह भी जरुर पढ़ें !

Back to top button