जाटल रोड पर संदिग्ध कैमरा मिलने से हड़कंप, रिफाइनरी और NFL एरिया पर नजर!
सोलर पावर्ड CCTV अंबाला, सोनीपत, दिल्ली और Ghaziabad से जुड़ा; पुलिस जांच में जासूसी एंगल की आशंका
Panipat CCTV Spy Case:हरियाणा के Panipat में एक संदिग्ध CCTV कैमरा ( CCTV कैमरा)मिलने से हड़कंप मच गया है। शहर के बिजी और प्राइम लोकेशन( प्राइम लोकेशन) जाटल रोड पर इस जासूसी डिवाइस के मिलने से स्थानीय लोगों में डर का माहौल बन गया।
भीड़भाड़ वाले इलाके में लगे इस संदिग्ध कैमरे को देखकर दुकानदारों और राहगीरों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मौके पर टीम भेजी, जिसमें तकनीकी विशेषज्ञ और इंजीनियर भी शामिल थे। टीम ने कैमरे को हटाकर अपने कब्जे में ले लिया है।
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि कैमरा जिस तरीके से लगाया गया था, वह किसी सुनियोजित साजिश या जासूसी गतिविधि की ओर इशारा करता है। शुरुआत में लोग इसे सरकारी कैमरा समझ रहे थे, लेकिन जांच के बाद मामला संदिग्ध पाया गया।
पुलिस के मुताबिक यह सोलर पावर्ड CCTV कैमरा Ambala, Sonipat, Delhi और Ghaziabad में रेलवे ट्रैक और अन्य जगहों पर मिले कैमरों से लिंक हो सकता है। जिस स्थान पर यह कैमरा लगाया गया था, वहां से रिफाइनरी और NFL जैसे संवेदनशील क्षेत्रों की गतिविधियों पर नजर रखी जा सकती थी।
पुलिस अब इस एंगल से जांच कर रही है कि कैमरा किसने लगाया और इसके पीछे क्या मकसद था। यह भी जांच की जा रही है कि कहीं इसका इस्तेमाल किसी विशेष व्यक्ति या संवेदनशील गतिविधियों की निगरानी के लिए तो नहीं किया जा रहा था।
गौरतलब है कि हाल ही में Sonipat रेलवे स्टेशन पर भी इसी तरह का संदिग्ध कैमरा मिला था। वहीं, करीब 11 महीने पहले पानीपत से एक संदिग्ध पाकिस्तानी एजेंट को भी गिरफ्तार किया गया था, जो सेना से जुड़ी खुफिया जानकारी बाहर भेजने की कोशिश कर रहा था।

