सौतेले पिता ने अपनी 16 वर्षीय पुत्री के साथ किया दुष्कर्म
चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर पर हुई शिकायत प्राप्त

पीलीभीत :पीलीभीत में चाइल्ड लाइन पर मिली शिकायत के बाद बरखेड़ा क्षेत्र के गांव पहुंची टीम के सामने चौंकाने वाला मामला सामने आया। सौतेले पिता ने अपनी 16 वर्षीय पुत्री के साथ कई बार दुष्कर्म किया। पेट में दर्द होने पर परिजनों ने जब जांच कराई तो उसके गर्भवती होने की बात सामने आई। मामले में तहरीर मिलने पर बरखेड़ा पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोपी की तलाश की जा रही है।
घटना बरखेड़ा थाना क्षेत्र के एक गांव की है। बुधवार को चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत प्राप्त हुई। एक गांव निवासी शिकायतकर्ता ने बताया कि सौतेला पिता उसकी नाबालिग बहन का यौन उत्पीड़न कर रहा है। मामले को गंभीरता से लेते हुए टीम बालिका के घर पहुंची। यहां पूरे मामले की जानकारी करने के बाद बालिका की माता के माध्यम से सौतले पिता के खिलाफ थाना बरखेड़ा में मामले की तहरीर दिलवाई गई। इस मामले में बुधवार शाम बरखेड़ा थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई।