खेल

टी20 वर्ल्ड कप से पहले पत्ते खोलना नहीं चाहतीं स्मृति मंधाना, स्पेशल जानकारी देने से किया साफ मना

News Article Hero Image

स्मृति मंधाना ने टीम की तैयारी पर की बात

 मुंबई: भारतीय महिला क्रिकेट टीम की उपकप्तान स्मृति मंधाना ने मंगलवार को कहा कि उनकी टीम अगले महीने होने वाले टी-20 विश्व कप के लिए अच्छी स्थिति में है।

महिला टी20 विश्व कप 12 जून से इंग्लैंड और वेल्स में खेला जाएगा। वनडे विश्व कप विजेता भारत 14 जून को टूर्नामेंट के अपने पहले मैच में चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से भिड़ेगा।

रखना चाहती हैं सीक्रेट

मंधाना ने एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि हमारा अभ्यास शिविर बहुत अच्छा रहा। मैं इस बारे में कोई विशिष्ट जानकारी नहीं देना चाहती हूं कि हमने किन चीजों पर काम किया है, क्योंकि विश्व कप अब काफी करीब है। लेकिन मैं यह कहना चाहूंगी कि सभी खिलाड़ी अच्छी स्थिति में दिख रही हैं। उन्होंने बहुत अच्छी तरह से अभ्यास किया है और सभी कड़ी मेहनत कर रहे हैं।

सीओई में जारी है अभ्यास

भारत की 15 सदस्यीय टीम ने बेंगलुरु के सेंटर आफ एक्सीलेंस (सीओई) में अभ्यास शिविर में हिस्सा लिया। वह विश्व कप से पहले मेजबान इंग्लैंड के विरुद्ध तीन मैचों की टी-20 सीरीज के लिए 22 मई को रवाना होगी। मंधाना ने कहा कि हम आगे भी कड़ी मेहनत करते रहेंगे। हमें पूरा विश्वास है कि हम विश्व कप जीतकर भारत को गौरवान्वित करेंगे।

Show More

यह भी जरुर पढ़ें !

Back to top button