Sidharth Malhotra and Kiara Advani, एक-दूसरे से मिलना किया बंद !
शेरशाह मूवी में एक्टर Sidharth Malhotra और Kiara Advani को जोड़ी को दर्शकों से खूब प्यार मिला। दोनों की जोड़ी ऑनस्क्रीन तो हिट रही ही लेकिन ऑफ स्क्रीन भी दोनों को खूब प्यार मिलता है। पिछले कुछ समय से ऐसी ख़बरें आ रही थी कि सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा का अफेयर चल रहा है। दोनों को कई मौकों पर साथ में स्पॉट भी किया गया। ऐसे में फैंस उम्मीद कर रहे थे कि बाकी सेलेब्स की तरह सिद्धार्थ और कियारा भी जल्द शादी के बंधन में बंध जाएंगे। लेकिन अब खबर आ रही है कि दोनों का ब्रेकअप हो गया है। बॉलीवुड लाइफ की रिपोर्ट की मानें तो सिद्धार्थ और क्या रे ने एक-दूसरे से अलग होने का फैसला ले लिया है।
बिहार तोड़ेगा पाकिस्तान का वर्ल्ड रिकॉर्ड !!
बॉलीवुड लाइफ करीबी सूत्रों से पता चला है कि दोनों ने अपनी राह अलग करने का फैसला कर लिया है। दोनों के बीच सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है और कपिल ने दूसरे से मिलना बंद कर दिया है। इसके पीछे क्या वजह है इसके बारे में किसी को कोई खबर नहीं है। लेकिन यह बात तो तय है कि इनके ब्रेकअप से फैंस का दिल टूट जाएगा।

बॉलीवुड लाइफ को बताते हुए सूत्र ने बताया “Sidharth Malhotra and Kiara Advani, अलग हो गए हैं। दोनों ने एक-दूसरे से मिलना बंद कर दिया है क्योंकि वे प्यार से बाहर हो गए हैं। उनके अलग होने का कारण उन्हें सबसे अच्छी तरह से पता है। लेकिन उनका ब्रेकअप वास्तव में निराशाजनक है।Sidharth और Kiara की बॉन्डिंग बहुत अच्छी थी और एक समय था जब कई लोगों ने सोचा था कि वे अंत में शादी कर लेंगे, हालांकि, भाग्य ने अन्यथा फैसला किया। हमें आश्चर्य है कि युगल के बीच क्या गलत हुआ और हमें उम्मीद है कि अगर वे इसे सुलझा लेंगे तो कोई संभावना है।”
अगर वर्कफ़्रंट की बात करें तो कियारा अपनी अपकमिंग फिल्म भूल भुलैया 2 में कार्तिक आर्यन और तब्बू के साथ नजर आएंगी। यह फिल्म 20 मई को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है। इसके अलावा, कियारा फिल्म जग जुग जीयो में वरुण धवन, नीतू कपूर, अनिल कपूर, प्राजक्ता कोली और मनीष पॉल के साथ नजर आएंगी। वहीं, सिद्धार्थ मल्होत्रा के पास योद्धा, मिशन मजनू और थैंक गॉड जैसे बड़े प्रोजेक्ट्स हैं।



