बडी खबरेंराज्य

शिवराजपुर कस्बे की श्वेता वर्मा ने किया यूपीपीसीएस टॉप

अभी चार महीने पहले ही मां बनी हैं मां बेटी को जन्म दिया

कानपुर :कानपुर नगर के शिवराजपुर कस्बे की श्वेता वर्मा ने यूपीपीसीएस (UPPCS) परीक्षा में 21वीं रैंक हासिल किया। उन्हें एसडीएम का पद मिलने की संभावना है। श्वेता की शादी 4 साल पहले सुधांशु कुमार से हुई थी। श्वेताअभी चार महीने पहले ही मां बनी हैं। बेटी को जन्म दिया है।श्वेता ने रामसहाय इंटर कॉलेज, बैरी शिवराजपुर से इंटरमीडिएट तक की पढ़ाई पूरी की और फिर प्रयागराज से बीटेक की डिग्री हासिल की। वर्तमान में श्वेता और उनके पति सुधांशु कुमार, दोनों दूरदर्शन दिल्ली में असिस्टेंट इंजीनियर के पद पर कार्यरत हैं।

श्वेता के पिता जगदीश वर्मा सरकारी बैंक में कैशियर के पद से रिटायर हुए। जबकि मां हाउस वाइफ हैं। श्वेता तीन बहनों और एक भाई में सबसे बड़ी हैं। उनके छोटे भाई शैलेंद्र वर्मा शिवराजपुर नगर पंचायत के वार्ड नंबर 7 से सभासद हैं।परिवार व क्षेत्र वासी उनके लौटने का बेसब्री से इंतजार कर रहे है।

Show More

यह भी जरुर पढ़ें !

Back to top button