main slideबडी खबरेंराज्यवाराणसी

श्रेयांश ने यातायात नियमों के प्रति लोगों को किया जागरूक

श्रेयांश ने लंका थाने का निरीक्षण और कार्यप्रणाली समझने के बाद यातायात व्यवस्था की

वाराणसी:वाराणसी में छह साल के मासूम श्रेयांश को पुलिस आयुक्त के आदेश पर एक दिन का लंका थाना प्रभारी की कमान सौंपी गई। मंगलवार को वर्दी में थाने पहुंचे श्रेयांश की मुस्कान देखते ही बनी। श्रेयांश ने लंका थाने का निरीक्षण और कार्यप्रणाली समझने के बाद यातायात व्यवस्था की भी जिम्मेदारी निभाई। यातायात नियमों के प्रति लोगों को जागरूक किया। खास बात यह रही कि कविता के माध्यम से लोगों को यातायात नियमों के महत्व को समझाया।
श्रेयांश की मासूमियत और आत्मविश्वास से भरी प्रस्तुति ने वहां मौजूद सभी लोगों का दिल जीत लिया। श्रेयांश ने लंका थाने के हवालात, शस्त्रागार और अन्य विभागों को देखा। कुछ पुलिसकर्मियों को अवकाश की स्वीकृति भी दी। थाना प्रभारी निरीक्षक राजकुमार शर्मा ने श्रेयांश को पुलिस की कार्यप्रणाली को समझाया।

Show More

यह भी जरुर पढ़ें !

Back to top button