उत्तर प्रदेशप्रमुख ख़बरेंराज्य
सवर्ण मोर्चा ने यूजीसी के नए नियमों का किया विरोध
नारेबाजी के बीच डिप्टी सीएम पहुंचे

लखनऊ:लखनऊ में सवर्ण मोर्चा ने यूजीसी के नए नियमों के विरोध में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के आवास पर बुधवार को शंख बजाकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने इसे काला कानून बताते हुए नारेबाजी की।
शंखध्वनि और नारेबाजी के बीच डिप्टी सीएम हाथ जोडे़ पहुंचे। प्रदर्शनकारियों के पास पहुंचते ही वे कमर तक झुकते हुए हाथ जोड़कर अभिवादन करने लगे। जवाब में सबने उसी तरह प्रणाम किया। इसके बाद उन्होंने स्वयं कमरे का दरवाजा खोला और सभी को अंदर ले गए।मोर्चा के पदाधिकारियों ने पूछा कि यूजीसी के नए नियम क्यों लाए जा रहे हैं। इस पर डिप्टी सीएम ने कहा कि वे खुद सामान्य वर्ग से आते हैं और अपने वर्ग के किसी भी छात्र के साथ अन्याय नहीं होने देंगे।