अंतराष्ट्रीय

ब्रिटेन के तट पर दिखा रूस का जासूसी जहाज!  ( spy ship )

लन्दन : रूस और यूक्रेन के बीच एक बार फिर से जंग ने रफ्तार पकड़ ली है. दोनों तरफ से लगातार हमले किए जा रहे हैं. रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने तो इशारों ही इशारों में न्यूक्लियर अटैक की भी धमकी दे डाली है. इस बीच ब्रिटेन के तट पर रूस के एक जासूसी जहाज    ( spy ship )दिखने से हड़कंप मच गया है. दावा किया जा रहा है कि रूस इससे समंदर में इंटरनेट के इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमला कर सकता है. बता दें कि एक देश से दूसरे देश के बीच कनेक्टिविटी के लिए समंदर में केबल का जाल बिछा है.

रूसी रिसर्च जहाज को ब्रिटेन के तट पर ट्रैक किया जा रहा है. इसे संभावित रूप से एक जासूसी जहाज माना जा रहा है. कहा जा रहा है कि ये वर्ल्ड वाइड वेब (WWW) के लिए महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे पर हमला कर सकता है. अप्रत्याशित रूप से दिशा बदलने के बाद रॉयल नेवी पोत इस पर नजर रख रही है.

क्यों गहरा रहा है शक?
दावा किया जा रहा है कि ये जहाज रूसी सरकार का है. इस जहाज का नाम अकादमिक बोरिस पेट्रोव है. ये जहाज सोमवार (17 अक्टूबर) को कलिनिनग्राद में अपने घरेलू बंदरगाह से आगे बढ़ी थी. इसे इंग्लिश चैनल के जरिए दक्षिण अटलांटिक की तरफ जाना था. जहाज को वैज्ञानिक अभियान की साइट पर जाने के लिए तैयार किया गया था. हालांकि 21 अक्टूबर को जहाज ने अपना रास्ता बदल लिया. और अब आने वाले दिनों में इसके स्कॉटिश द्वीपों को पार करने की उम्मीद है. दरअसल ये उत्तरी सागर में नॉर्वेजियन तेल क्षेत्रों को पार करते समय काफी धीमा हो गया था.

बेहद अहम है ये वायर?
द वीक के अनुसार यूरोप के बीच लगाए गए फाइबर-ऑप्टिक केबल वर्ल्ड वाइड वेब की बेहद अहम कड़ी है. कम से कम 95% ग्लोबल कॉम्यूनिकेश का इस्तेमाल इसी केबल से किया जाता है. जबकि बाकी सैटेलाइट के जरिए होती है. ऐसे में अब यूके और बाक़ी यूरोपीय देशों ने इस पर खास नजर रखनी शुरू कर दी है.

Show More

यह भी जरुर पढ़ें !

Back to top button