रूसी कॉस्मोनॉट ने 20 साल में पहली बार US से भरी उड़ान
इससे पहले अमेरिका के फ्लोरिडा प्रांत में ‘इयान’ तूफान के कारण उनकी स्पेस-एक्स कंपनी के रॉकेट की उड़ान टाल दी गई थी.वहीं इस अंतरिक्ष यात्रा पर जा रही जापान की अंतरिक्ष एजेंसी के अंतरिक्ष यात्री कोइची वकाता ने कहा, ‘मुझे उम्मीद है कि इस प्रक्षेपण के जरिए हम फ्लोरिडा के आसमान को सभी के लिए थोड़ा सा रोशन करेंगे.’
कोइची वकाता के साथ अमेरिका नौसेना की कर्नल निकोल मान, कैप्टन जोश कसाडा और रूस (Russian)की एकमात्र महिला अंतरिक्ष यात्री अन्ना किकिना अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन के लिए रवाना हुए. इनका यह मिशन पांच महीने तक चलेगा. सभी अंतरिक्ष यात्री गुरुवार को स्पेस स्टेशन पर पहुंचेंगे.
गौरतलब है कि अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री फ्रैंक रूबियो ने दो हफ्ते पहले कजाख्स्तान से सोयुज रॉकेट के जरिये अंतरिक्ष के लिए उड़ान भरी थी, उनके बदले अन्ना किकिना ने अमेरिका से अंतरिक्ष के लिए उड़ान भरी है.





