राजनीतिशिक्षा - रोज़गार

आरक्षण अधिकार है, दया नहीं” — PDA मुद्दे पर सरकार के खिलाफ सपा का बड़ा अभियान

PDA आरक्षण घोटाला’ बनाकर अखिलेश का हमला,

शिक्षा और भर्ती में हक मारने का आरोप

Akhilesh Yadav ने प्रेसवार्ता में केंद्र और राज्य सरकार पर PDA (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) समाज के आरक्षण अधिकारों को कमजोर करने का आरोप लगाते हुए “PDA आरक्षण घोटाला” अभियान लॉन्च किया। उन्होंने दावा किया कि मौजूदा सरकार शिक्षा और सरकारी भर्तियों में आरक्षित वर्ग की सीटों को योजनाबद्ध तरीके से खत्म कर रही है।

अखिलेश यादव ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में “लूट” मचाई गई है और छोटी से छोटी भर्ती में भी PDA वर्ग की हिस्सेदारी छीनी जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि सामाजिक न्याय की अवधारणा को कमजोर कर सत्ता पक्ष केवल चुनिंदा वर्गों को लाभ पहुंचाने की राजनीति कर रहा है।

सपा अध्यक्ष ने कहा कि देश का समाज हजारों वर्षों से दो हिस्सों में बंटा रहा है — एक तरफ वर्चस्ववादी वर्ग और दूसरी तरफ वंचित समाज। उनके अनुसार “जुमले वाली सरकार” आने के बाद जो ताकतें पहले पर्दे के पीछे थीं, अब खुलकर सामने आ गई हैं और सामाजिक बराबरी की लड़ाई को प्रभावित कर रही हैं।

भाजपा पर तीखा हमला बोलते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि पार्टी उस “अंपायर” की भूमिका निभा रही है जो सदियों पुरानी गैर-बराबरी की व्यवस्था को बेइमानी से जिताना चाहती है। उन्होंने कहा कि आरक्षण कोई भिक्षा नहीं बल्कि संविधान द्वारा दिया गया अधिकार है और यह PDA समाज की आवाज है।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि समाजवादी पार्टी आगामी चुनावों में PDA रणनीति को मुख्य राजनीतिक हथियार बनाने की तैयारी में है। आरक्षण, सामाजिक न्याय और प्रतिनिधित्व के मुद्दों के जरिए पार्टी पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक वर्गों को एक मंच पर लाने की कोशिश कर रही है।

Show More

यह भी जरुर पढ़ें !

Back to top button