राज्य

बारिश में गिरा कच्चा मकान, बुजुर्ग मलवे में दवकर गंभीर घायल

नहटौर-: ( विचार सूचक ) -: दो दिन से पड़ रही बारिश से एक दोमंजिले मकान की कच्ची छत भर भराकर गिर गई। जिसमें एक बुजुर्ग दबकर गम्भीर घायल हो गया। परिजनों ने घायल को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से उसे बिजनौर रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार नगर के मोहल्ला नई आबादी निवासी अय्याज 60 वर्ष पुत्र शहाबुद्दीन अंसारी अपने दो मंजिलें मकान में सोया हुआ था।
                    मंगलवार की सुबह करीब 6:15 बजे जब उसकी पत्नी नीचे गई तो उसी समय अचानक मकान की छत भर भराकर गिर गई, जिसमें दबकर अय्याज घायल हो गया परिजनों ने उसे मलबे से निकालकर किसी तरह एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत गंभीर देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। बताया जाता है कि कुछ ही मिनट पहले उसकी पत्नी छत से नीचे उतर कर गई थी जिस कारण वह मलबे में दबने से बच गई।

Show More

यह भी जरुर पढ़ें !

Back to top button