main slideपंजाबराजनीतिराज्य

पंजाब के मुद्दों पर घिरे राघव चड्ढा का जवाब, वीडियो जारी कर बोले—“पिक्चर अभी बाकी है”

संसद में आवाज न उठाने के आरोपों के बीच भूजल, भगत सिंह और राज्य के अहम मुद्दों पर अपनी भूमिका दिखाई

पंजाब:संसद में पंजाब से जुड़े मुद्दे न उठाने के आरोपों के बीच राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने रविवार को एक वीडियो जारी कर जवाब दिया। इस वीडियो में वह पंजाब से जुड़े कई अहम विषयों पर बोलते नजर आ रहे हैं।

वीडियो में चड्ढा ने भूजल स्तर में गिरावट, भगत सिंह से जुड़े मुद्दों और अन्य पंजाब-केंद्रित चिंताओं को उठाया। उन्होंने इसे “छोटा सा ट्रेलर” बताते हुए कहा कि उनकी बात अभी पूरी नहीं हुई है और “पिक्चर अभी बाकी है।”

चड्ढा ने अपने संदेश में कहा कि पंजाब उनके लिए सिर्फ एक राजनीतिक विषय नहीं, बल्कि उनका घर, उनका कर्तव्य और उनकी आत्मा है। उन्होंने यह भी संकेत दिया कि आने वाले समय में वह और मजबूती से अपनी बात रखेंगे।

गौरतलब है कि आम आदमी पार्टी द्वारा हाल ही में उन्हें राज्यसभा में उपनेता पद से हटाए जाने के बाद यह प्रतिक्रिया सामने आई है। इस पर चड्ढा ने कहा था कि उन्हें “चुप कराया गया है, लेकिन पराजित नहीं किया गया है।”

Show More

यह भी जरुर पढ़ें !

Back to top button