1265 नई बसें शामिल करेगा पंजाब, PRTC और Panbus बेड़े का बड़ा विस्तार
Harpal Singh Cheema का ऐलान—659 बसें PRTC और 606 Panbus में जुड़ेंगी, रोजगार और कनेक्टिविटी को मिलेगा बढ़ावा
Punjab Transport Expansion 2026:पंजाब में पब्लिक ट्रांसपोर्ट को मजबूत बनाने के लिए बड़ा कदम उठाया गया है। Punjab सरकार ने राज्य के परिवहन नेटवर्क के विस्तार के तहत कुल 1265 नई बसें जोड़ने की घोषणा की है।वित्त एवं परिवहन मंत्री Harpal Singh Cheema (Harpal Singh Cheema)ने Chandigarh में जानकारी देते हुए बताया कि पंजाब रोडवेज की दो प्रमुख सेवाओं—PRTC और Panbus—के बेड़े को बड़े स्तर पर बढ़ाया जाएगा।
उन्होंने बताया कि PRTC (Pepsu Road Transport Corporation) में 659 नई बसें शामिल की जाएंगी। इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए विभाग केवल किलोमीटर स्कीम तक सीमित नहीं है, बल्कि 100 मिनी बसों और 309 मानक बसों की खरीद के लिए टेंडर प्रक्रिया भी जारी है।हीं Panbus के बेड़े में 606 बसें जोड़ी जाएंगी, जिनमें से 387 बसें सीधे सामान्य संचालन में शामिल होंगी, ताकि बढ़ती यात्री मांग को तुरंत पूरा किया जा सके। बाकी बसें किलोमीटर स्कीम के तहत जोड़ी जाएंगी, जिससे रूट कवरेज और संचालन क्षमता में सुधार होगा।
मंत्री ने बताया कि हाल ही में किलोमीटर स्कीम के तहत 250 बसें पहले ही शामिल की जा चुकी हैं। इस योजना के जरिए निजी बस मालिकों को सरकारी मानकों और सुरक्षा नियमों के अनुसार अपनी बसें चलाने की अनुमति दी गई है, जिससे स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे।
इस चरण में 19 वोल्वो बसें और 100 एचवीएसी (AC) बसें भी शामिल की जाएंगी, जिससे यात्रियों को अधिक आरामदायक और आधुनिक यात्रा सुविधा मिलेगी। इसके अलावा 100 सामान्य बसें भी किलोमीटर स्कीम के तहत जोड़ी जाएंगी।
Harpal Singh Cheema ने कहा कि इस बड़े विस्तार से पूरे राज्य में कनेक्टिविटी बेहतर होगी, यात्रियों को सुरक्षित और सुविधाजनक यात्रा मिलेगी, और साथ ही रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। सरकार को उम्मीद है कि इससे राज्य के राजस्व में भी वृद्धि होगी।

