लखनऊ

उचित एवं समग्र मार्गदर्शन से छात्रों पर परीक्षा मानसिक तनाव कम होगा … सत्यम् शिवम् सुंदरम् , 66वां प्रांतीय अधिवेशन सम्पन्न, राजकीय शिक्षकों ने अशोक कुमार गौतम को चुना अपना अध्यक्ष , सत्यम् शिवम् सुंदरम् बने कार्यकारी अध्यक्ष, अशोक कुमार त्रिपाठी बने महामंत्री, प्रांतीय अधिवेशन में कार्यकारिणी घोषित

लखनऊ -: ( 8 फरवरी 2026) -: आल इंडिया फेडरेशन ऑफ टीचर्स आर्गनाइजेशन एवं राजकीय शिक्षक संघ मूल संघ के संयुक्त तत्वावधान में परीक्षा पर चर्चा एवं परीक्षार्थियों पर बढ़ता दबाव पर खुली चर्चा की गई।। प्रथम सत्र में दीप प्रज्वलित कर संगोष्ठी का शुभारंभ किया गया, दीप प्रज्ज्वलित करने केलिए आल इंडिया फेडरेशन ऑफ टीचर्स आर्गनाइजेशन के संरक्षक रमेश भाई पटेल , राष्ट्रीय महासचिव सी.एल.रोज , हितेश भाई पटेल एवं सालिगराम प्रजापति राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ए.आई.एफ.टी.ओ. डा.श्रीमती निशा शर्मा प्रभारी हिमाचल प्रदेश,ए.आई.एफ.टी.ओ. शामिल हुए।। दीप प्रज्वलित करने के बाद मंच पर अतिथियों का बैज अलंकरण डा.श्रीमती विजयभारतीय सिंह,इंदु ,सरोज एवं रीता प्रसाद के द्वारा किया गया।

राजकीय शिक्षक संघ के पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष राम सहाय शर्मा एवं श्रीमती मीनाक्षी कौल का स्वागत अशोक कुमार गौतम, सत्यम् शिवम् सुंदरम्, अशोक कुमार त्रिपाठी, इन्दु , सालिगराम प्रजापति ,विजय भारतीय , आदि ने किया , प्रथम सत्र में विभिन्न वक्ताओं ने शिक्षकों ने अपनी मांगों के संबंध में प्रस्ताव पारित कर राजकीय शिक्षकों के हितों के संरक्षण की मांग सरकार से की ।

विशिष्ट अतिथि राम सहाय शर्मा ने शिक्षकों को ए.सी पी देने अथवा शिक्षकों की सेवा विस्तार 65वर्ष करने की पुरजोर मांग की । पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष राम सहाय शर्मा ने शिक्षकों को राज्य शिक्षक अथवा राज्य कर्मचारी का दर्जा दिया जाने की मांग की। श्रीमती मीनाक्षी कौल ने शिक्षकों से अन्य सरकारी कामों में ना लगाने तथा पठन-पाठन में ही शिक्षकों की सेवा लेने पर जोर दिया।। राजकीय शिक्षकों को ए.सी.पी.देनेका मुद्दा मुरारी लाल दक्ष ने उठाया । राजकीय शिक्षक संघ मूल संघ में आकाश गुप्ता जिला उपाध्यक्ष ने राजकीय शिक्षकों को जनपदों की संख्या के अनुसार प्रत्येक जनपद से एक शिक्षक को राज्य स्तरीय पुरस्कार देने का प्रस्ताव रखा जिसे सदन ने अनुमोदित किया।।  राजकीय शिक्षक संघ मूल संघ में सुदूर जनपदों , इटावा, गोरखपुर ,मेरठ , हरदोई , सीतापुर , बहराइच , कन्नौज , कानपुर, हरदोई, प्रयागराज, आदि से दो सौ शिक्षकों ने प्रतिभाग किया प्रतिभागी 18जनपदों से पधारे शिक्षकों ने दूसरे सत्र में राजकीय शिक्षक संघ की नवीन कार्य कारिणी के गठन का प्रस्ताव ए.आई.एफ.टी,ओके राष्ट्रीय महासचिव सी.एल.रोज ने राजकीय शिक्षक संघ की नवीन कार्य कारिणी के गठन का प्रस्ताव रखा जिसे सदन ने अनुमोदित किया।

अशोक कुमार गौतम जी को अध्यक्ष, अशोक कुमार त्रिपाठी जी, महामंत्री , सत्यम् शिवम् सुंदरम् प्रांतीय प्रवक्ता एवं कार्य कारी अध्यक्ष,डा.विजय भारतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष, सत्यपाल सिंह कर्दम , वरिष्ठ उपाध्यक्ष,डा.विंध्याचल सिंह वरिष्ठ उपाध्यक्ष,, वेदप्रकाश राय , प्रांतीय उपाध्यक्ष, अनुप्रिया गौतम , उमेश कुमार पांडेय, श्रीमती रीता प्रसाद, प्रांतीय संयुक्त मंत्री श्रीमती अंजू रानी, विनोद कुमार पाल, को सर्वसम्मति से चुना गया। संगठन मंत्री अमर सिंह, एवं श्रीमती सरोज गिरि तथा प्रचार मंत्री फैज सिद्दीकी एवं श्रीमती अंजलि प्रिया की जिम्मेदारी संभालेंगे जबकि सांस्कृतिक मंत्री का दायित्व राजकुमार, श्रीमती पायलजैन , प्रांतीय कोषाध्यक्ष श्री राजेश कुमार यादव तथा आय व्यय निरीक्षक श्रीमती नीतू मिश्रा संघ की जिम्मेदारी संभालेंगे। राजकीय शिक्षक संघ की नवीन प्रांतीय कार्यकारिणी को शपथ सी.एल.रोज ने दिलाई ।।मंच संचालन अशोक कुमार त्रिपाठी एवं डा. भारतीय ने किया।

Show More

यह भी जरुर पढ़ें !

Back to top button