Punjab:भगवंत मान ने पटियाला में राज्य की सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम उठाया। मुख्यमंत्री ने पंजाब रोडवेज और पीआरटीसी के बेड़े में 250 नई बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
इस अवसर पर उन्होंने कई विकास परियोजनाओं की भी शुरुआत की, जिनका उद्देश्य क्षेत्र के बुनियादी ढांचे को बेहतर बनाना है। इन योजनाओं से पटियाला और आसपास के इलाकों में लोगों को सीधा लाभ मिलने की उम्मीद है।मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का लक्ष्य आम लोगों को सुरक्षित, सस्ता और भरोसेमंद सफर उपलब्ध कराना है। उन्होंने बताया कि नई बसों के शामिल होने से सरकारी परिवहन प्रणाली मजबूत होगी और खासकर ग्रामीण क्षेत्रों के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।
उन्होंने यह भी कहा कि राज्य सरकार परिवहन क्षेत्र को आधुनिक बनाने पर लगातार काम कर रही है, ताकि लोगों को निजी बसों पर निर्भर न रहना पड़े और उन्हें बेहतर सुविधाएं मिल सकें।





