उत्तर प्रदेश

राष्ट्रपति सर्वपल्ली राधाकृष्णन का बड़े ही हर्षोल्लास के साथ जन्मदिन मनाया गया

जौनपुर – : जनपद के तेजीबाजार में शिक्षक दिवस पर आज शुक्रवार को शिक्षण संस्थानों तथा कोचिंग सेंटरों पर पूर्व राष्ट्रपति सर्वपल्ली राधाकृष्णन का बड़े ही हर्षोल्लास के साथ जन्मदिन मनाया गया l. शिक्षकों द्वारा सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर पुष्प चढ़ाया गया, माल्यार्पण किया गया और केक काटकर बड़े ही हर्षोल्लास के साथ उनका जन्मदिन मनाया गया।

इसी कड़ी में मां दुर्गावती देवी बालिका शिक्षण संस्थान प्रांगण में छात्र/छात्राओं ने तथा सभी अध्यापकगणों ने पूर्व राष्ट्रपति सर्वपल्ली श्री राधाकृष्णन का जन्मदिन बड़े ही उत्साह के साथ मनाया, शिक्षक कमलेश उपाध्याय ने पांच सितंबर के बारे में सभी बच्चों को बताया इन्होंने कहा कि आज ही के दिन हमारे भारत के पूर्व राष्ट्रपति शिक्षक सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्म हुआ था इसी उपलक्ष में शिक्षक दिवस आज ही के दिन मनाया जाता है, l. इन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया था, इनके जीवन-परिचय के बारे में तथा उनसे जुड़ी रोचक बातें सभी लोगों को बताया गया, इसी दौरान उपस्थित अध्यापकगण हरीश उपाध्याय, प्रधानाध्यापिका अंबालिका गुप्ता, सुषमा शर्मा, सतीश गुप्ता, हौशिला विश्वकर्मा, रोहित सिंह, संतोष सिंह, लाल जी, राकेश सिंह को सम्मानित कर जलपान कराया गया ।।

Show More

यह भी जरुर पढ़ें !

Back to top button