लखनऊ

लामार्ट्स बॉयज़ स्कूल के टीचर पर पॉक्सो एक्ट का मुकदमा दर्ज !

लखनऊ -: लखनऊ के लामार्ट्स बॉयज स्कूल के शिक्षक नागेश शुक्ला के खिलाफ गौतमपल्ली थाने में POCSO एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस के मुताबिक, स्कूल की प्रिंसिपल की शिकायत के आधार पर FIR दर्ज की गई है। मामला स्कूल के एक छात्र के साथ शिक्षक की कथित अश्लील चैट से जुड़ा बताया जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक, स्कूल प्रबंधन की ओर से इस मामले की शिकायत गौतमपल्ली थाने में की गई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने शिक्षक नागेश शुक्ला के खिलाफ POCSO एक्ट की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस अब शिकायत में लगाए गए आरोपों और उपलब्ध साक्ष्यों की जांच कर रही है।प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मामला शिक्षक और स्कूल के छात्र के बीच हुई कथित अश्लील चैट से संबंधित है। पुलिस चैट के कंटेंट, उसकी अवधि, संबंधित मोबाइल/डिजिटल साक्ष्य और घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की जांच कर सकती है।

Show More

यह भी जरुर पढ़ें !

Back to top button