राज्य

पीएम मोदी ( Modi ) ने चेन्नई-कोयंबटूर वंदे भारत एक्सप्रेस को दिखाई हरी झंडी

हैदराबाद-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ( Modi ) आज हैदराबाद पहुंचे. उन्होंने सिकंदराबाद-तिरुपति वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई और बीबीनगर एम्स का शिलान्यास किया. लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि परिवारबाद और भाई-भतीजावाद को बढ़ावा देने वाले राजनीतिक दलों के इस काम से तीन मतलब सिद्ध होते हैं, इनके ही परिवार की जय-जयकार होती रहे. करप्शन का पैसा इनके परिवार के पास ही आता रहे. जो पैसे गरीब के लिए भेजे जाते हैं वो इनके भ्रष्ट इको-सिस्टम में बांटने के काम आ जाए. लेकिन आज मोदी ने भ्रष्टाचार की जड़ पर ही प्रहार कर दिया है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज हैदराबाद पहुंचे. जहां उन्होंने सिकंदराबाद-तिरुपति वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई. इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हैदराबाद में एम्स बीबीनगर का शिलान्यास किया. उन्होंने पांच राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं, सिकंदराबाद रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास और अन्य विकास परियोजनाओं की आधारशिला भी रखी. इस दौरान उन्होंने विशाल जनसभा को भी संबोधित किया. उन्होंने कहा कि आज के नए भारत में देशवासियों की आशाओं को पूरा करना हमारी प्राथमिकता है लेकिन कुछ मुट्ठी भर लोग विकास के इन कार्यों से बहुत बौखलाए हुए हैं. ऐसे लोग जो परिवारवाद, भाई-भतीजावाद और भ्रष्टाचार को पोषित करते रहे उन्हें ईमानदारी से काम करने वालों से परेशानी हो रही है.

हैदराबाद में कार्यक्रम संपन्न होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चेन्नई पहुंचे हैं. यहां राज्यपाल आरएन रवि, मुख्यमंत्री एमके स्टालिन और अन्य मंत्रियों और सांसदों ने प्रधानमंत्री का स्वागत किया.परिवारवाद तेलंगाना में गरीबों के राशन को लूट रहा हैः पीएम मोदी
पीएम मोदी ने कहा, ‘जो अपने भ्रष्ट कृत्यों से बचने की कोशिश कर रहे हैं, वे अदालत से सुरक्षा मांग रहे हैं, लेकिन अदालत ने उन्हें झटका देते हुए वापस भेज दिया. ‘परिवारवाद’ तेलंगाना में गरीब लोगों को बांटे जा रहे राशन को भी लूट रहा है.’

तमिलनाडु के लिए रवाना हुए पीएम मोदी, करेंगे चेन्नई एयरपोर्ट के नए टर्मिनल का उद्घाटन
पीएम मोदी अब तेलंगाना से तमिलनाडु जाएंगे. वह चेन्नई एयरपोर्ट के 1260 करोड़ की लागत से नए टर्मिनल का उद्घाटन करेंगे. प्रधानमंत्री शाम 4 बजे, एमजीआर चेन्नई सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर एक समारोह में चेन्नई-कोयम्बटूर वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाएंगे. कार्यक्रम के दौरान वे अन्य रेल परियोजनाओं का उद्घाटन और शुभारंभ भी करेंगे. शाम 4:45 बजे, चेन्नई में श्री रामकृष्ण मठ की 125वीं वर्षगांठ समारोह में भाग लेंगे. प्रधानमंत्री शाम 6:30 बजे, चेन्नई के अलस्ट्रॉम क्रिकेट मैदान में एक सार्वजनिक कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे, जहां वे करीब 3700 करोड़ रुपये की सड़क परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे.
आज मोदी ने भ्रष्टाचार की जड़ पर ही प्रहार कर दिया है- PM मोदी
पीएम मोदी ने कहा कि परिवारबाद और भाई भतीजावाद को बढ़ावा देने वाले राजनीतिक दलों के इस काम से तीन मतलब सिद्ध होते हैं, इनके ही परिवार की जय जयकार होती रहे. करप्शन का पैसा इनके परिवार के पास ही आता रहे. जो पैसे गरीब के लिए भेजे जाते हैं वो इनके भ्रष्ट इको-सिस्टम में बांटने के काम आ जाए. लेकिन आज मोदी ने भ्रष्टाचार की जड़ पर ही प्रहार कर दिया है. इनके भ्रष्टाचार की किताब न खुले, इसलिए कुछ राजनीतिक दल सुरक्षा मांगने अदालत गए थे, लेकिन कोर्ट ने उन्हें झटका देकर खाली हाथ वापस भेज दिया.
तेलंगाना के विकास के लिए 60 हजार करोड़ रुपये के रोड प्रोजेक्ट्स पर काम चल रहा है- PM मोदी
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, हैदराबाद के मल्टी मॉडल ट्रांसपोर्ट सिस्टम (MMTS) प्रोजेक्ट पर भी तेजी से काम हुआ है. MMTS का तेजी से विस्तार हो इसके लिए इस वर्ष के केंद्रीय बजट में तेलंगाना के लिए 600 करोड़ रुपये रखे गए हैं. इस समय भी तेलंगाना के विकास के लिए 60 हजार करोड़ रुपये के रोड प्रोजेक्ट्स पर काम चल रहा है जिसमें ‘गेम चेंजर’ हैदराबाद रिंग रोड भी शामिल है. रेलवे के साथ साथ तेलंगाना में हाइवे का नेटवर्क भी तेजी से विकसित किया जा रहा है. केंद्र सरकार के निरंतर प्रयास की वजह से आज तेलंगाना में नेशनल हाइवे की लंबाई दोगुनी हो चुकी है. साल 2014 में यहां करीब 2500 किलोमीटर लंबा नेशनल हाइवे था जो आज बढ़ कर 5,000 किलोमीटर पहुंच गई है.

पिछले 9 साल में करीब 70 किलोमीटर मेट्रो का नेटवर्क हैदराबाद में ही बिछाया गया है- PM मोदी
पीएम मोदी ने कहा, तेलंगाना में, एनडीए सरकार औद्योगिक और कृषि विकास दोनों को गति दे रही है. कपड़ा क्षेत्र वह है जो किसानों और मजदूरों दोनों को सशक्त बनाता है. एनडीए सरकार तेलंगाना के लोगों के सपनों और आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए समर्पित है. हम ‘सबका साथ, सबका विश्वास, सबका प्रयास’ की भावना के साथ आगे बढ़ रहे हैं. पिछले 9 साल में करीब 70 किलोमीटर मेट्रो का नेटवर्क हैदराबाद में ही बिछाया गया है. हमने देश भर में 7 मेगा टेक्सटाइल पार्क स्थापित करने का फैसला किया है और इनमें से 1 तेलंगाना में स्थापित किया जाएगा. यह न केवल रोजगार को बढ़ावा देगा बल्कि राज्य में समग्र विकास भी सुनिश्चित करेगा.

राज्य सरकार के चलते प्रोजेक्ट्स में हो रही है देरीः पीएम मोदी
तेलंगाना को AIIMS देने का सौभाग्य भी हमारी सरकार को ही मिला है. हालांकि केंद्र सरकार की इन कोशिशों के बीच मुझे एक बात की बहुत पीड़ा है… बहुत दुःख, बहुत दर्द होता है. केंद्र के ज्यादातर प्रोजेक्ट्स में राज्य सरकार से सहयोग ना मिलने के कारण हर प्रोजेक्ट में दरी हो रही है और इस से नुकसान आप लोगों का हो रहा है. मेरा राज्य सरकार से आग्रह है कि वो विकास से जुड़े किसी कार्य में कोई बाधा ना आने दे.

NDA सरकार तेलंगाना के लोगों के सपनों को पूरा करने के लिए समर्पितः पीएम मोदी
पीएम मोदी ने कहा, ‘एनडीए सरकार तेलंगाना के लोगों के सपनों और आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए समर्पित है. हम ‘सबका साथ, सबका विश्वास, सबका प्रयास’ की भावना के साथ आगे बढ़ रहे हैं. पिछले 9 साल में करीब 70 किलोमीटर मेट्रो का नेटवर्क हैदराबाद में ही बिछाया गया है. हमने देश भर में 7 मेगा टेक्सटाइल पार्क स्थापित करने का फैसला किया है और इनमें से 1 तेलंगाना में स्थापित किया जाएगा. यह न केवल रोजगार को बढ़ावा देगा बल्कि राज्य में समग्र विकास भी सुनिश्चित करेगा.’

मुट्ठी भर लोग विकास के इन कार्यों से बौखलाए हुए हैंः पीएम मोदी
पीएम मोदी ने कहा, ‘आज के नए भारत में देशवासियों की आशाओं को पूरा करना हमारी प्राथमिकता है लेकिन कुछ मुट्ठी भर लोग विकास के इन कार्यों से बहुत बौखलाए हुए हैं. ऐसे लोग जो परिवारवाद, भाई-भतीजावाद और भ्रष्टाचार को पोषित करते रहे उन्हें ईमानदारी से काम करने वालों से परेशानी हो रही है. ऐसे लोगों को देश के हित और समाज के भले से कोई लेना देना नहीं है, ऐसे लोग केवल अपने कुनबे को फलता-फूलता देखना पसंद करते हैं. तेलंगाना को ऐसे लोगों से बहुत सतर्क रहना है.
परिवारवादी ताकतें सिस्टम से अपना कंट्रोल छोड़ना नहीं चाहती थींः पीएम मोदी
पीएम मोदी ने कहा कि हमने देशभर में डिजिटल पेमेंट की व्यवस्था बढ़ाई है लेकिन ऐसा पहले क्यों नहीं हुआ? इस लिए नहीं हुआ क्योंकि परिवारवादी ताकतें व्यवस्था पर, सिस्टम पर अपना कंट्रोल छोड़ना नहीं चाहती थीं. किस लाभार्थी को क्या लाभ मिले, कितना मिले ये नियंत्रण ये परिवारवादी अपने पास ही रखना चाहते थे.

Show More

यह भी जरुर पढ़ें !

Back to top button