uncategrized

आगामी सीबीटी बैठक में पेंशन बढ़ोतरी प्रस्ताव शामिल कराने हेतु पेंशनर सांसद से मिले !

लखनऊ  -:  ईपीएस-95 राष्ट्रीय संघर्ष समिति का एक प्रतिनिधिमंडल जिसमे राष्ट्रीय सचिव राजीव भटनागर ,मुख्य समन्वयक उ प्र उमाकांत सिंह बिसेन और समाजसेवी एस के त्यागी शामिल थे, पूर्व डीजीपी एवं राज्यसभा सांसद बृजलाल से उनके गोमती नगर स्थित आवास पर मिला और पेंशनरों की समस्याएं विस्तार से बताई साथ ही आगामी सीबीटी मीटिंग में पेंशन बढ़ोतरी के मुद्दे को हल कराने की अपील की I

सांसद द्वारा बताया गया कि पूर्व में भी पेंशनरों की समस्याओं का ज्ञापन मुझे मिला था तो संसद की सार्वजनिक शिकायत समिति का अध्यक्ष होने के नाते मैंने केंद्रीय भविष्य निधि आयुक्त रमेश कृष्णमूर्ति के साथ दिल्ली में बैठक की थी तो उन्होंने कहा था कि पेंशनरों की समस्याओं का समाधान शीघ्र हो जाएगा I सांसद बृजलाल ने कहा कि वह श्रम मंत्री से आज ही बात करके केंद्रीय न्यास बोर्ड की आगामी 11 अक्टूबर को बेंगलुरु में होने वाली बैठक में न्यूनतम पेंशन में बढ़ोतरी का प्रस्ताव रखवाने का पूरा प्रयास करेंगे I

Show More

यह भी जरुर पढ़ें !

Back to top button